Logo
ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशन पर पॉइंट्समैन ने ड्यूटी के वक्त खाया जहर, निजी अस्पताल में भर्ती, स्टेशन पर मचा हड़कंप बोल बम के जयकारों से गुंजायमान हुआ मार्ग: निष्ठा कावड़ यात्रा का सातरूंडा में रात्रि विश्राम, उज्जैन ... रतलाम रेल मंडल के खिलाड़ियों से सुसज्जित वेस्टर्न रेलवे टीम का दबदबा, इंटर रेलवे टेबल टेनिस चेम्पियनश... DRI का बड़ा एक्शन: बांद्रा एक्सप्रेस के AC 1st क्लास कोच से नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार, 2 किलो एम्फेट... रद्द हुई परीक्षा से नहीं टूटा हौसला....दोबारा मेहनत कर NEET-2026 में 594 अंक लाकर साकार किया डॉक्टर ... ​निष्ठा कावड़ यात्रा: 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजा रतलाम, उज्जैन में बाबा महाकाल का होगा जलाभिषे... इसलिए सीपीआर देना सीखना जरूरी है....रेलकर्मी जीशान अली बने देवदूत, सीपीआर देकर बचाई यात्री की जान रेटिंग के खेल में मैना दीदी आगे, बाकी सब फेल....ब्लैक डॉग, सिग्नेचर, ब्लैक एंड व्हाइट को लेकर मेडम ज... रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब...

रेलवे स्टेशन पर पॉइंट्समैन ने ड्यूटी के वक्त खाया जहर, निजी अस्पताल में भर्ती, स्टेशन पर मचा हड़कंप

न्यूज़ जंक्शन-18
​रतलाम। रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम को उस समय हड़कंप मच गया जब ड्यूटी पर तैनात एक पॉइंट्समैन ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर (पॉयजन) का सेवन कर लिया। कर्मचारी की पहचान हमजा अली के रूप में हुई है। जिन्हें फौरन ही शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उनका इलाज जारी है। मामले में पुलिस ने बयान लेकर वाक़िए की जानकारी ली।
​ड्यूटी बदलने के बाद उठाया कदम:- ​साथी कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार, हमजा अली की ड्यूटी दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे की पाली में लगी थी। शुरुआत में उन्हें ‘डाउन यार्ड’ में ड्यूटी पर भेजा गया था। लेकिन उन्होंने वहाँ काम करने में असमर्थता व्यक्त की। इसके बाद उन्हें रेलवे स्टेशन परिसर में ही काम पर लगा दिया गया। दो घंटे तक ड्यूटी करने के बाद शाम 4 बजे हमजा ने स्टेशन एरिया में ही जहर खा लिया। खुद इसकी सूचना अपने इंचार्ज को दी।

मानसिक प्रताड़ना का आरोप:- अस्पताल में भर्ती हमजा अली ने पुलिस को दिए शुरुआती बयान में आरोप लगाया है कि उन्हें ड्यूटी के दौरान सीसी बाबू  और ट्रैफिक मूवमेंट इंस्पेक्टर द्वारा लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी दबाव और परेशानी के चलते उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया। हालांकि जिस ट्रैफिक मूवमेंट इंस्पेक्टर का नाम लिया, वह विभागीय ट्रेनिंग में उदयपुर है। मामले में सीसी बाबू सुनील बौरासी से संपर्क किया। लेकिन फोन रिसीव नही किया। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई  तथा बयान दर्ज कर लिए गए हैं।

ग्रेडवार ड्यूटी का अभाव, होने लगी परेशानी:- मामले में कर्मचारियों का कहना है कि इंचार्ज के रूप में 4200 ग्रेडपे के कर्मचारी से ड्यूटी कराई जाना चाहिए। इसके बजाय ग्रुप-डी कर्मचारी पॉइंट्समैन से ही इंचार्ज ड्यूटी कराई जा रही है। स्टोर में भी पॉइंट्समैन को ही प्रभार दिया गया। कुछ पॉइंट्समैन की ड्यूटी कंट्रोल ऑफिस में है। ऐसे में इस कैडर कमी के चलते मूल काम प्रभावित हो रहा है। अन्य पॉइंट्समैन पर भार होने से उनसे 12 घंटे ड्यूटी कराई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.