Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन….गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आगे बढ़े नन्हें हाथ

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज, 18 जुलाई 2026 को रेलवे हायर सेकेन्डरी स्कूल परिसर में एक विशाल सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली विद्यार्थियों ने भी पौधरोपण किया।

​इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (कैरेज एवं वैगन) तथा मंडल कार्मिक अधिकारी (इंचार्ज) ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

यूनियनों और विद्यार्थियों की रही सक्रिय सहभागिता

​इस पर्यावरण हितैषी अभियान में रतलाम मंडल की समस्त मान्यता प्राप्त ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिनमें प्रमुख रूप से ​डब्ल्यूआरएमएस, डब्ल्यूआरईयू, एससी/एसटी एसोसिएशन, ओबीसी एसोसिएशन तथा पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के पदाधिकारी शामिल रहे। 

​कार्यक्रम की सबसे खूबसूरत झलक रेलवे हायर सेकेन्डरी स्कूल के विद्यार्थियों के रूप में देखने को मिली। जिन्होंने रेलवे अधिकारियों और यूनियन प्रतिनिधियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया।

​”स्वच्छ, स्वस्थ और हरित वातावरण का निर्माण ही हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए सबसे बड़ा उपहार है।” इस संदेश को आत्मसात करते हुए उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों और स्कूली बच्चों ने न केवल पौधे रोपे। बल्कि भविष्य में उनकी उचित देखरेख और संरक्षण करने का भी दृढ़ संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds