Logo
ब्रेकिंग
चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग... अनोखी शादी: बारात लेकर पहुंचे दिव्यांग गोविंद, 3 फीट कद की ज्योति से किया ब्याह, पूर्व थाना प्रभारी ... Welfare: न वेल है, नहीं फेयर....कल्याण करने वाले ही खुद बदहाल, फिर कैसे होगा रेल कर्मचारियों का कल्य... सफाई के टेंडर का खेल.....पिछले टेंडर में सफाई व्यवस्था बेपटरी, नए के लिए खींचतान जारी स्व.राधेश्याम तिवारी पुण्यतिथि.....यूनियन द्वारा 80 से अधिक पौधे रोपे गए, किया स्मरण ट्रेन में 'कॉकरोच पार्टी' का तहलका: 12903 गोल्डन टेंपल मेल में रातभर हंगामा, कोच बदलना पड़ा; रतलाम क... स्व. राधेश्याम तिवारी पुण्यतिथि आज...सुबह 10 बने से यूनियन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन, डीआरएम की मौजू... ये 'काका' निकला 'कलाकार'....गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला जीएसटी विभाग का क्लर्क, वि...

रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन….गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आगे बढ़े नन्हें हाथ

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज, 18 जुलाई 2026 को रेलवे हायर सेकेन्डरी स्कूल परिसर में एक विशाल सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली विद्यार्थियों ने भी पौधरोपण किया।

​इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (कैरेज एवं वैगन) तथा मंडल कार्मिक अधिकारी (इंचार्ज) ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

यूनियनों और विद्यार्थियों की रही सक्रिय सहभागिता

​इस पर्यावरण हितैषी अभियान में रतलाम मंडल की समस्त मान्यता प्राप्त ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिनमें प्रमुख रूप से ​डब्ल्यूआरएमएस, डब्ल्यूआरईयू, एससी/एसटी एसोसिएशन, ओबीसी एसोसिएशन तथा पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के पदाधिकारी शामिल रहे। 

​कार्यक्रम की सबसे खूबसूरत झलक रेलवे हायर सेकेन्डरी स्कूल के विद्यार्थियों के रूप में देखने को मिली। जिन्होंने रेलवे अधिकारियों और यूनियन प्रतिनिधियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया।

​”स्वच्छ, स्वस्थ और हरित वातावरण का निर्माण ही हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए सबसे बड़ा उपहार है।” इस संदेश को आत्मसात करते हुए उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों और स्कूली बच्चों ने न केवल पौधे रोपे। बल्कि भविष्य में उनकी उचित देखरेख और संरक्षण करने का भी दृढ़ संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.