Logo
ब्रेकिंग
सम्मान पाते ही विद्यार्थियों के खिले चेहरें.... सर्वब्राह्मण सभा का प्रतिभा अलंकरण समारोह में 138 टे... रतलाम के टीटीई स्टाफ ने दिल्ली में उठाया मुद्दा.... टीटीई रेस्ट रूम की शिकायत पर PCCM तरूण जैन ने कि... बाबा साहब के आदर्श मार्ग से 33 साल का रेल सफर, लोगों की सेवा का सत्कार, कर्म से परमानन्द प्राप्त नो पार्किंग कार्रवाई की जद में रेलकर्मी ही....RPF ने रेलवे स्टेशन परिसर में खड़े वाहनों पर लगाए चेन-... पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बयान: मुख्यमंत्री यादव लेंड माफिया, भाजपा ने उनके खिलाफ ज़मीनों सं... गोपनीय की गुपचुप आपत्ति काम नहीं आई, सिर पिटे नेताजी....अखाड़े के साथ अहाता भी बना बेडमिंटन कोर्ट...म... पांचाल समाज करेगा समाज के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान.... प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन 27 ... पश्चिम रेलवे में ऐसी यथास्थान पदोन्नति का विरोध... रेलवे कार्मिक विभाग में 7 कर्मचारी का ग्रेड लेवल ... 10वीं बाद ही मिलेगी रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा....सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पा... बेडमिंटन हॉल का ये हाल.....दारूबाजों का खेल बिगाड़ने पहुंची आरपीएफ,  ड्राइव सर्व पर भारी बिजली बिल

सम्मान पाते ही विद्यार्थियों के खिले चेहरें…. सर्वब्राह्मण सभा का प्रतिभा अलंकरण समारोह में 138 टेलेंटेड बच्चों का सम्मान

न्यूज़ जंक्शन 18

रतलाम। श्री सर्वब्राह्मण सभा द्वारा रविवार को आयोजित प्रतिभा अलंकरण समारोह सामाजिक एकता, प्रतिभा सम्मान एवं संगठन की शक्ति का अनुपम उदाहरण बनकर उभरा। समारोह में शिक्षा, खेल एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले 138 प्रतिभावान बच्चों का सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सम्मान पाते ही बच्चों के चेहरें खिल उठे। वही इनके अभिभावक भी गौरवान्वित दिखाई दिए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निमिष व्यास रहे। अध्यक्षता जी.के. शर्मा ने की। डॉ. मंगलेश्वरी जोशी ने प्रमुख वक्ता के रूप में अपने प्रेरणादायी विचार में कहा कि बच्चों को नशे से दूर रहना चाहिए। विशिष्ट अतिथियों के रूप में सनातन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष अनिल पुरोहित, समाजसेवी प्रेमलता दवे, समाजसेवी अदिति दवेसर एवं एमआईसी सदस्य विशाल शर्मा उपस्थित रहे।

खेल क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के लिए संजय वशिष्ठ, माही व्यास एवं  संगीत में भुवी व्यास को सम्मानित किया गया। वहीं संगठन एवं समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने पर जी.के. शर्मा, प्रभाकांत उपाध्याय, राजेश चाष्टा, सुरेश दवे, नवदीप शर्मा, पत्रकार राकेश शर्मा, कल्पना पुरोहित, राजेश डोरिया, राधा जोशी एवं प्रथमा कौशिक का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को सभा के अध्यक्ष नरेंद्र जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, परामर्शदाता शांतिलाल शर्मा एवं महिला अध्यक्ष सुनीता पाठक ने संबोधित करते हुए समाज में शिक्षा, संस्कार, संगठन एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि ब्राह्मण समाज की 48 से अधिक उपजातियों के प्रतिनिधियों ने एक मंच पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। बड़ी संख्या में समाजजन अपने पूरे परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल हुए। जिससे आयोजन सामाजिक समरसता, आत्मीयता और एकता का अनुपम उदाहरण बन गया। उपस्थित जनसमूह ने इसे ब्राह्मण समाज की एकजुटता का ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व आयोजन बताया।

कार्यक्रम का संचालन सभा के सचिव नरेंद्र त्रिवेदी ने किया। अंत में ऊषा दुबे एवं नवदीप शर्मा ने सभी अतिथियों, समाजजनों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

श्री सर्वब्राह्मण सभा ने आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी वरिष्ठजनों, युवा साथियों, मातृशक्ति, विभिन्न समाजों के अध्यक्षों, सचिवों, पदाधिकारियों, अभिभावकों एवं समस्त समाजजनों के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त की।

सभा ने विश्वास व्यक्त किया कि यदि ब्राह्मण समाज की यही एकता, सहभागिता एवं सकारात्मक सोच निरंतर बनी रही। तो भविष्य में भी समाजहित, शिक्षा, संस्कृति, युवा प्रोत्साहन एवं सामाजिक समरसता को समर्पित ऐसे अनेक सकारात्मक और प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन न केवल प्रतिभाओं के सम्मान का अवसर बना। बल्कि पूरे ब्राह्मण समाज की एकजुटता और सामूहिक शक्ति का प्रेरणादायी संदेश भी देकर गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds