Logo
ब्रेकिंग
आन-बान-शान से फहराया तिरंगा: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा आयोजन परिसर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: खाटूश्याम जा रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 5 घायल रतलाम में आजादी के जश्न की तैयारी: DRM लेंगे परेड की सलामी, विभाजन विभीषिका दिवस पर भाजपा ने निकाला ... इन गांवों में बदलते भारत की ऐसी तस्वीर....कीचड़ में तब्दील हुआ रास्ता, ग्रामीणों की राह मुश्किल, कले... धैर्य व धीरज का फल....धीरज प्रजापति प्रमोट, पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद् ने सहायक मंडल मंत्री बनाया पौधे रोपकर यादगार बनाया हरियाली का दिन.....महू रोड रेलवे कॉलोनी से लेकर भाई-बहन पहाड़ी पर किया पौधरोप... रतलाम के पत्रकार जगत ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी को दी श्रद्धांजलि शहर में गूंजे भारत माता की जय जयकारे.... भाजयुमो की तिरंगा रैली, केसरिया साफे में मातृशक्ति और बुलेट... ​नेपाल में गूंजेगा रामस्नेही संतों का जयघोष: काठमांडू चातुर्मास के लिए रतलाम से श्रद्धालुओं का जत्था... रतलाम में कल निकलेगी भव्य 'तिरंगा वाहन रैली': प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर और मंत्री चैतन्य काश्यप रहेंग...

रतलाम के टीटीई स्टाफ ने दिल्ली में उठाया मुद्दा…. टीटीई रेस्ट रूम की शिकायत पर PCCM तरूण जैन ने किया निरीक्षण, दिया सुधार का आश्वासन

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। नई दिल्ली टीटीई रेस्ट रूम में कई महीनों से व्याप्त समस्याओं को लेकर रतलाम के चेकिंग स्टाफ ने भी मुद्दा उठाया। इसकी सामूहिक शिकायत भी दर्ज कराई थी। टीटीई स्टाफ में आक्रोश को देखते इसके समाधान के लिए पिछले दिनों वेस्टर्न रेलवे के PCCM तरूण जैन ने दिल्ली के रेस्ट रूम का आकस्मिक निरीक्षण किया।


<span;>बता दें कि दिल्ली के रेस्ट रूम में रतलाम सहित विभिन्न मंडल का चेकिंग स्टाफ ठहरता है। टीटीई स्टाफ ने कुछ दिन पूर्व किचन के कुक स्टाफ द्वारा चाय/खाने में थूकने का वीडियो वायरल किया था। इससे आक्रोशित चेकिंग स्टाफ ने नाश्ते, पीने का पानी, AC, लिफ्ट, खटमल, बाथरूम, गीजर, शॉवर, रूम में सीलन, दरवाजे, चार्जिंग प्वाइंट सहित 26 सूत्री मांगों को लेकर सुधार, सुविधाओं की शिकायत वायरल वीडियो सहित अपने मंडल तथा ट्रेड यूनियनों से भी की थी।  इसे PCCM जैन ने गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए फ्रंट लाइन टीटीई स्टाफ को रेलवे बोर्ड गाइड लाइन पर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया गया।


इस निरीक्षण में टिकट चैकिंग ब्रांच की ओर से NDLS से टीटीई रेस्ट रूम इंचार्ज देवेन्द्र सिंह, IRTCSO की पदाधिकारी श्रीमती राखी शर्मा और WR CCM Sqd से CTI आर एस वर्मा, मनीष शर्मा, राजधानी स्टाफ राकेश, धर्मेन्द्र कुमार, अनिल, पीके पाठक, मुथू कुमार, रतलाम से पुष्कर मीणा महेन्द्र सिंह गौतम, हरिसिंह मीणा, सीताराम मीणा और अन्य टीटीई स्टाफ मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.