Logo
ब्रेकिंग
आन-बान-शान से फहराया तिरंगा: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा आयोजन परिसर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: खाटूश्याम जा रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 5 घायल रतलाम में आजादी के जश्न की तैयारी: DRM लेंगे परेड की सलामी, विभाजन विभीषिका दिवस पर भाजपा ने निकाला ... इन गांवों में बदलते भारत की ऐसी तस्वीर....कीचड़ में तब्दील हुआ रास्ता, ग्रामीणों की राह मुश्किल, कले... धैर्य व धीरज का फल....धीरज प्रजापति प्रमोट, पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद् ने सहायक मंडल मंत्री बनाया पौधे रोपकर यादगार बनाया हरियाली का दिन.....महू रोड रेलवे कॉलोनी से लेकर भाई-बहन पहाड़ी पर किया पौधरोप... रतलाम के पत्रकार जगत ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी को दी श्रद्धांजलि शहर में गूंजे भारत माता की जय जयकारे.... भाजयुमो की तिरंगा रैली, केसरिया साफे में मातृशक्ति और बुलेट... ​नेपाल में गूंजेगा रामस्नेही संतों का जयघोष: काठमांडू चातुर्मास के लिए रतलाम से श्रद्धालुओं का जत्था... रतलाम में कल निकलेगी भव्य 'तिरंगा वाहन रैली': प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर और मंत्री चैतन्य काश्यप रहेंग...

ये यात्री सुविधा हैं ?….चलती ट्रेन में भिड़े पैंटीकार कर्मचारी और रतलाम से चढ़े अवैध वेंडर, दहशत में बैठे रहे एसी कोच यात्री

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। चलती ट्रेन में खानपान सामग्री बेचने वाले अवैध वेंडर्स के लिए रेलवे एरिया जागीर और लड़ाई के लिए अखाड़ा बन गई है। सामग्री बेचने को लेकर को चलती ट्रेन में पैंट्रीकार कर्मचारी और अवैध वेंडरों के बीच विवाद हो गया।


मामला शुक्रवार को एर्नाकुलम-निजामुद्दीन ट्रेन (22655) का बताया जा रहा है। यात्रियों ने अब इसका वीडियो जारी किया। यात्रियों के मुताबिक इस ट्रेन में कई अवैध वेंडर रतलाम से कोटा के लिए चढ़ गए। यह वेंडर एसी कोच में घुसकर खाद्य सामग्री बेचने लगे। इस पर पैंटीकार कर्मचारियों ने आपत्ति ली। इससे आक्रोशित अवैध वेंडर पैंट्रीकार कर्मचारियों से उलझ गए। गाली गलौज के साथ ही पैंट्रीकार कर्मचारियों को देख लेने की धमकी भी दी। दोनों के बीच हुए इस झगड़े के कारण एसी कोच के यात्री दहशत के बैठे रहे। सोने के समय यात्रियों के नींद खराब हो गई।
बता दें कि सुविधाओं के नाम पर रेलवे यात्रियों से सफर की पर्याप्त किराया वसूल रही। नए नियम में पैनल्टी राशि का बोझ भी डाल दिया। लेकिन ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर अवैध वेंडर्स के कारोबार को रोकने की नाकामी से यात्रियों को उल्टे असुविधा और उनका सफर असुरक्षित होने लगा।
ट्रेन में झगड़े से एसी कोच का टिकट लेने वाले यात्रियों को जनरल कोच से भी घटिया माहौल सहना पड़ा।

विवाद के वीडियो वायरल:- अवैध वेंडर और पैंट्रीकार कर्मचारियों के आपस में झगड़ने के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। जिसमें दोनों जोर जोर से बोलते हुए एक दूसरे को देख लेने की धमकी दे रहे हैं। इससे एसी कोच किसी के लड़ाई के मैदान से कम नजर नहीं आ रहा।
बताया जा रहा कि गत सोमवार को भी अवैध वेंडर और पैंटीकार मैनेजर के बीच जमकर विवाद हुआ था। पेंट्रीकार मैनेजर अब्दुल ने रतलाम जीआरपी को मामले की शिकायत दी है।

बता दें कि रतलाम रेलवे स्टेशन पर बगैर परमिशन अवैध वेंडर्स, स्टालों पर अनाधिकृत टेबलों के संचालन की मुहिम चलाकर यात्री सरोकार की खबर जल्दी ही क्रमवार प्रसारित की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.