Logo
ब्रेकिंग
शहर में ऐसा पहला स्वतंत्रता दिवस मना....देशभक्ति और कौमी एकता की मिसाल, सम्यक गोल्ड सिटी में उमड़ा उ... एरी सखी मंगल गाओ री....हरियाली की रंगत और गीतों की गूंज, महिला रेल कर्मचारियों ने धूमधाम से मनाया ती... विजिलेंस कार्रवाई में अनियमितता उजागर, एसएसई पर सख्त कार्रवाई, अकाउंट्स विभाग के 4 कर्मचारियों को भी... आन-बान-शान से फहराया तिरंगा: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा आयोजन परिसर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: खाटूश्याम जा रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 5 घायल रतलाम में आजादी के जश्न की तैयारी: DRM लेंगे परेड की सलामी, विभाजन विभीषिका दिवस पर भाजपा ने निकाला ... इन गांवों में बदलते भारत की ऐसी तस्वीर....कीचड़ में तब्दील हुआ रास्ता, ग्रामीणों की राह मुश्किल, कले... धैर्य व धीरज का फल....धीरज प्रजापति प्रमोट, पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद् ने सहायक मंडल मंत्री बनाया पौधे रोपकर यादगार बनाया हरियाली का दिन.....महू रोड रेलवे कॉलोनी से लेकर भाई-बहन पहाड़ी पर किया पौधरोप... रतलाम के पत्रकार जगत ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी को दी श्रद्धांजलि

रतलाम में थाना प्रभारी रहे आनंद तोमर को लंदन में महाराणा प्रताप सम्मान

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रतलाम के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में पूर्व में थाना प्रभारी रह चुके खंडवा निवासी आनंद तोमर को लंदन में आयोजित भव्य महाराणा प्रताप जयंती समारोह-2026 में सम्मानित किया गया। यह समारोह 17 जून 2026 को लंदन के साउथ हाल में शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक ब्रिटिश एसोसिएशन ऑफ राजपूत्स एवं महाराणा प्रताप फाउंडेशन (यू.के.) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। इसमें इन्हें सम्मानित किया गया।

समारोह में महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, वीरता, स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति एवं त्यागपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला गया। साथ ही विदेशों में भारतीय संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को जीवंत बनाए रखने का संदेश भी दिया गया।

इस अवसर पर तोमर को उनके सामाजिक योगदान तथा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन में सक्रिय भूमिका के लिए स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

तोमर के इस सम्मान से रतलाम, खंडवा एवं पूरे क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। इनके मित्र एवं शुभचिंतक रतलाम निवासी तरनी प्रकाश व्यास ने उन्हें बधाई। कहा कि उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। सात समंदर पार मिला यह सम्मान पूरे क्षेत्र के लिए गौरव विषय है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.