Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसे की एसएजी जांच शुरू: मौके पर पहुंची टीम, ट्रैकमैन सहित स्टेशन मास्टर्स के ... यूनियन के एक दर्जन रेल कर्मचारी मजदूर संघ के हुए, सदस्यता लेने पर किया स्वागत संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप

इंदौर-जोधपुर ट्रेन जैसलमेर तक चलाई जाएं…. पुष्करणा ब्राह्मण समाजजन सांसद शंकर लालवानी से मिले, की यात्री सुविधा की मांग

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। इंदौर-जोधपुर-इंदौर ट्रेन संख्या 14802/14801 को इंदौर से जैसलमेर तक चलाने की मांग इंदौर पुष्करणा ब्राह्मण समाज ने की है। समाजजनों ने इंदौर सांसद शंकर ललवानी से मुलाकात कर इस ट्रेन के विस्तार की मांग की है। सांसद ने समाजजनों को आश्वस्त किया और मांग को ध्यान में रख रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र भी लिखा है।
राजस्थान के फलोदी के पुष्करणा ब्राह्मण समाज के इंदौर में निवासरत संतोष बोहरा, विशाल बोहरा, जुगल किशोर बिस्सा, भोमराज भट्टर, गिरीश बोहरा आदि ने सांसद ललवानी को बताया कि इंदौर में निवासरत हजारों प्रवासी निवासी नागरिकों, जैन समाज के लोगों का फलोदी, रामदेवरा, पोकरण, जैसलमेर नियमित आवागमन रहता है। लेकिन सीधी रेल सेवा के अभाव में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही हजारों असंगठित कामगारों को भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। यदि ट्रेन इंदौर से जैसलमेर तक विस्तारित होता है तो कई समाजजनों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

समाजजनों ने बताया कि इंदौर की औद्योगिक व व्यवसायिक गतिविधियों को देखते हुए रतलाम मंडल के रेल सलाहकार सदस्यों के साथ व्यापारिक, प्रतिनिधिमंडल एवं इंदौर के यात्रियों द्वारा इंदौर से जयपुर के लिए प्रतिदिन रात्रिकालीन ट्रेन की मांग काफी वर्षों से की जा रही है।


उक्त मांग को पूर्ण करने के लिए 12465/12466 रणथम्बोर सुपर फास्ट ट्रेन का रात्रिकालीन व जैसलमेर तक विस्तार हुआ। तब इंदौर, उज्जैन, नागदा सवाई माधोपुर, कोटा, जयपुर, डेगाना, मकराना जैसे शहरों का सीधा जुड़ाव जैसलमेर से रहेगा। इससे इसका लाभ इंदौर से जयपुर के लिए व्यापारिक वर्ग को प्रतिदिन जयपुर के लिए रात्रिकालीन सुपर फास्ट रेल सुविधा मिलेगी। साथ ही दार्शनिक रूप से उज्जैन सिटी का जुड़ाव भी सीधा जैसलमेर से होगा। रोजगार के अवसर खुलेगे व यात्रियों को लाभ होगा।

इसलिए विस्तार करना जरूरी
इस यात्री ट्रेन का विस्तार जैसलमेर तक होने से जैन समाज के नाकोड़ा जी के दर्शन हेतु आने जाने वाले हजारों यात्रियों को लाभ होगा। साथ ही रामदेवरा जाने वाले दर्शनार्थी समाजजन को लाभ होगा।
इस यात्री ट्रेन का विस्तार जैसलमेर तक होने से व्यापारिक प्रतिनिधिगण व प्रवासी नागरिकों के यात्रा समय में बचत होगी। पाली की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को बूस्ट मिलेगा।
इस यात्री ट्रेन का विस्तार जैसलमेर तक होने से पर्यटन को बूस्ट मिलेगा। महू आर्मी क्षेत्र का जुड़ाव सीधा जैसलमेर से होना लाभदायक रहेगा। साथ ही जोधपुर से जैसलमेर तक रेल लाइन पहले से उपलब्ध है। जैसलमेर में ट्रेनों के रखरखाव हेतु सुविधा भी उपलब्ध होने से यह विस्तार सरल एवं व्यावहारिक है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.