Logo
ब्रेकिंग
सिंधी भाषा को समाज में बढ़ावा दिया जाए, नई पीढ़ी को बोलना अनिवार्य करें खेलों में समर्पण की सराहना....आरडीएसए अध्यक्ष डीआरएम ने मैदान में किया पूर्व डब्ल्युएलआई चांदवानी का... दूसरे सौपान में "लफ़्ज़ों का सफ़र"....बिखरे साहित्य और शायरी के रंग, हास्य फुहारों में खूब गुदगुदाय... रामगढ़ के श्री राम मंदिर में धर्मगंगा....तीन दिवसीय आयोजन 13 से, संगीत उत्सव नानीबाई का मायरा व भजन स... इंदौर-जोधपुर ट्रेन जैसलमेर तक चलाई जाएं.... पुष्करणा ब्राह्मण समाजजन सांसद शंकर लालवानी से मिले, की ... रेलवे में अवैध वेंडरों पर सख्त कार्रवाई... टीटीई भी करेंगे जांच, करेंगे कंट्रोल में ख़बर, यात्रियों स... हनुमानजी का मिला आशीर्वाद, जानकी मंडप में गूंजी तालियां... अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा (ATSE) के परिण... रेलवे स्टेशन पर तीसरे गेट की तक़रार बरकरार....लेक्सो प्लाजा बिल्डिंग की प्लेटफॉर्म से एंट्री की उलझन,... सीनियर खिलाड़ियों का सम्मान:- यूनियन फुटबॉल क्लब ने सेना के सेवानिवृत्त जवान और भारतीय रेल के सीनियर ... पुस्तक बैंक का शुभारंभ....कक्षा 6 से 12वीं तक पुस्तक उपलब्ध, निःशुल्क वितरण

रामगढ़ के श्री राम मंदिर में धर्मगंगा….तीन दिवसीय आयोजन 13 से, संगीत उत्सव नानीबाई का मायरा व भजन संध्या

-श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज सभा का आयोजन।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शहर के रामगढ़ क्षेत्र में स्थित श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के श्री राम मंदिर पर तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन की श्रृंखला 12 जून 2026 से शुरू होगी। 12 से 14 जून को नानीबाई का मायरा का आयोजन किया जाएगा। वहीं 15 जून को संगीत उत्सव के तहत भजन संध्या होगी। समाजजन इन आयोजनों की तैयारियों के जुटे है।
श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज नगर सभा अध्यक्ष राजेश तिवारी ने बताया कि अधिक मास के उपलक्ष्य में समाज के श्री राम मंदिर पर 3 दिवसीय धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। 12 से 14 जून 2026 को पंडित योगेंद्र शास्त्री के मुखारविंद से रात 8 से 10 बजे तक नानीबाई का मायरा संगीतमय कथा होगी।

इसके बाद 15 जून को पंडित गोपाल कृष्ण शर्मा द्वारा संगीतमय भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज सभा ने सभी धर्मप्रेमी जनता तथा समाजजनों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

 

मंदिर परिसर में निर्माण कार्य जारी:- इधर, श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के श्रीराम मंदिर परिसर विस्तारीकरण के तहत निर्माण कार्य जारी है। नगर सभा अध्यक्ष तिवारी ने बताया कि समाजजनों के जनसहयोग से निर्माण का काम जारी है। 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। जल्दी हो समाज के लोगों को मंदिर के सर्वसुविधायुक्त परिसर की सौगात मिलेगी। इसमें यहां समाज के कार्यक्रम बेहतरी से किए जा सकेंगे। बल्कि किसी समाजजन के निजी आयोजन के लिए भी इसे उपलब्ध कराया जाएगा।
बता दें कि मंदिर निर्माण की कार्ययोजना के मुताबिक 5 से 6 हजार स्क्वेयर फ़ीट निर्माण में तीन मंज़िला स्ट्रेक्चर तैयार किया जा रहा है। इसमें 1 करोड़ 25 लाख रुपए का खर्च अनुमानित हैं। नीचे मंदिर के अलावा हाल तैयार किया गया। वहीं ऊपरी हिस्से में 15 कमरें सहित भोजनशाला तैयार की जाएगी। इसके ऊपरी हिस्से में भी हाल सहित सभागृह निर्माण भी प्रस्तावित है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds