Logo
ब्रेकिंग
एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे...

मामूली विवाद मौत की वजह बनी….सरवड़ जमुनिया में गोबर डालने की बात को लेकर हमले में घायल कैलाश गुर्जर की मौत

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। जिला मुख्यालय के सरवड़ जमुनिया गांव में मकान के पिछले हिस्से की जमीन पर गोबर डालने की बात को लेकर बुधवार विवाद में घायल कैलाश गुर्जर की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज में शव का पीएम किया गया।
दरअसल जमीन पर गोबर डालने की बात को लेकर दो पड़ोसी परिवारों में विवाद हिंसक हो गया। एक पक्ष ने धारदार हथियारों से पड़ोसी परिवार पर हमला कर दिया। इसमें तीन लोग घायल हो गए थे। जिनमें से कैलाश (50) पिता जगदीश गुर्जर की हालत गंभीर थी। अन्य घायलों में पत्नी राजूबाई (48) और बेटा विमल (30) शामिल हैं। घटना के बाद तीनों को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
परिवार के मुखिया कैलाश की हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज तथा गुरुवार को निजी अस्पताल भर्ती किया गया। तलवार के हमले से बचाव के दौरान गंभीर घायल कैलाश की पत्नी राजूबाई के हाथ की चारों उंगलियां कट गईं। वहीं बेटे के भी सिर में गंभीर चोटें आई थी।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही बिलपांक थाना प्रभारी अयुब खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों से मिलने ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटनवाला भी अस्पताल पहुंचे थे।

छोटी बात ने बड़ा रूप ले लिया:- विवाद में घायल मृतक के बेटे विमल के मुताबिक जिस स्थान (उखेड़े) पर गोबर डालते है। उसके पीछे आरोपियों का मकान है। वे उस जगह को अपने स्वामित्व का रास्ता बताते हैं। इसी बात को लेकर आए दिन वे विवाद करते आए।
रोज की तरह बुधवार सुबह जब मां राजूबाई घर के पास स्थित स्थान पर गोबर डालने गई थीं।
इसी दौरान पड़ौसी अमरसिंह गुर्जर के घर की महिलाओं ने कहासुनी के बाद विवाद शुरू कर दिया। मां के साथ मारपीट पर उतर आए। हल्ला होने पर पिता कैलाश भी मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते अमरसिंह गुर्जर, उसके बेटे ओमप्रकाश गुर्जर, अनिल गुर्जर और परिवार की महिलाओं ने तलवार और अन्य धारदार हथियार निकाल लाए और हमला कर दिया। मामले में एफआईआर दर्ज की गई।
इधर, निजी अस्पताल में उपचार के दौरान घायल कैलाश गुर्जर की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज लाकर पोस्ट मार्टम किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.