Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसे की एसएजी जांच शुरू: मौके पर पहुंची टीम, ट्रैकमैन सहित स्टेशन मास्टर्स के ... यूनियन के एक दर्जन रेल कर्मचारी मजदूर संघ के हुए, सदस्यता लेने पर किया स्वागत संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप

आडीए टीम का अभिनंदन….श्री सर्वब्राह्मण सभा ने हार पहनाए, अध्यक्ष पोरवाल बोले-शहर के विकास से सभी वर्ग को लाभ पहुंचाएंगे

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। श्री सर्वब्राह्मण सभा द्वारा बुधवार को रतलाम डेवलपमेंट अथॉरिटी (आरडीए) के पदाधिकारियों के अभिनंदन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी एवं गोविंद काकानी सहित सदस्य धीरज व्यास, राखी व्यास, राजेंद्र सिंह गोयल, किरण महावर, राजेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे। श्री सर्व ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों द्वारा दुपट्टा एवं फूल मालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी एवं गोविंद काकानी ने सभी को संबोधित करते हुए श्री सर्व ब्राह्मण सभा के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं सभा के अध्यक्ष नरेंद्र जोशी ने श्री सर्व ब्राह्मण सभा की ओर से भविष्य में भी आरडीए को हर संभव सहयोग देने की बात कही।


वहीं अध्यक्ष पोरवाल ने कहा कि शहर में प्राधिकरण की विकसित कॉलोनियों में सर्व वर्गों के हितों का ध्यान रखा जाएगा।
स्वागत कार्यक्रम में श्री सर्व ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष नरेंद्र जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, परामर्शदाता शांतिलाल शर्मा,महिला कार्यकारी अध्यक्ष उषा दुबे, सचिव नरेंद्र त्रिवेदी, युवा अध्यक्ष नवदीप शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील गौतम, सुरेश दवे, प्रभाकांत उपाध्याय,

तरुण जोशी, मनीष उपाध्याय, राजेश डोरिया, महेश चौबे, कुलदीप त्रिवेदी, जगदीश उपाध्याय, अरविंद मिश्रा, शरद चतुर्वेदी एवं पुष्कर पुरोहित उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आभार कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने प्रकट किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.