Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

THE BURNING RAJDHANI….लूणीरिछा और विक्रमगढ़ आलोट के बीच तिरुनंतपुरम-निजामुद्दीन एक्सप्रेस के B-1 कोच में आग, 68 यात्रियों को सुरक्षित निकाला

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम मंडल की सीमा से सटे आलोट स्टेशन के समीप 12431 तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में रविवार तड़के भीषण आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। थर्ड एसी कोच से धुएं के साथ ऊंची लपटें निकलने लगी। सूचना मिलते ही कोटा सहित रतलाम मंडल के अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। फौरन मौके पर कोटा से दुर्घटना राहत ट्रेन पहुंची। इसके बाद रतलाम से भी राहत दल रवाना किया गया। हादसे में थर्ड एसी कोच सहित इसके पास जुड़ा एसएलआर कोच पूरी तरह से जल गए। घटना के चलते दिल्ली-मुंबई अप-डाउन का रेल परिचालन बाधित हो गया। हालांकि बड़ौदा के गार्ड उपेंद्र कुमार की सतर्कता से बड़ा हादसा टला है। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

यह घटना सुबह करीब 5:15 बजे के दरमियान की है। कोटा रेल मंडल के लूणीरिछा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच राजधानी एक्सप्रेस के बी-1 कोच ने शॉर्ट सर्किट के चलते आग पकड़ ली। कुछ ही देर में ऊंची लपटे निकलने लगी।
बताया जा रहा कि ट्रेन के गार्ड ने ऑल राइट पोजिशन में सबसे पहले कोच में धुआं और आग की लपटें निकलते देखी। वॉकीटोकी से लोको पायलट को सूचना दी। तत्काल ट्रेन को रोका गया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कोच में करीब 68 यात्री सवार थे।
इधर, मौके पर फायर ब्रिगेड और रेलवे की राहत टीमों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। कोटा से ART/ARME मौके पर पहुंची। जबकि रतलाम से भी राहत दल घटनास्थल के लिए रवाना किए गए। इसमें रतलाम डीआरएम अश्वनी कुमार अधिकारियों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने की वजह से दिल्ली-मुंबई का ट्रैफिक प्रभावित हो गया। कई ट्रेनों को रतलाम, नागदा के अलावा कोटा के बाद क स्टेशनों पर रोका गया। राहत दल की मशक्कत के बाद अप लाइन से परिचालन शुरू कर दिया गया है। इससे दोनों लाइनों की ट्रेनों को बारी बारी से निकलना शुरू होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds