Logo
ब्रेकिंग
8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प...

राहत के लिए पहुंची मेडिकल वैन खुद आग का शिकार….राजधानी एक्सप्रेस दुर्घटना स्थल के लिए रतलाम से रवाना हुई थी मेडिकल वैन, फायर इक्यूपमेंट से काबू

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम मंडल से सटे विक्रमगढ़ आलोट व लूणीरिछा के बीच राजधानी एक्सप्रेस में रविवार तड़के आग के बाद दुर्घटना स्थल के लिए रवाना की गई मेडिकल वैन (Accident Relief Medical Equipment) में भी आग लग गई। ब्रेक से धुंआ निकलने लगा। मौके पर वैन में मौजूद राहत दल के कर्मचारियों ने फायर इक्यूपमेंट की सहायता से आग पर काबू पाया।


ट्रेन संख्या 12431 तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस में तड़के 5.15 बजे आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद रतलाम से मेडिकल वैन को भी मेडिकल टीम के साथ रवाना किया गया। यह मेडिकल वैन घटना स्थल से 3 किमी पहले लूणीरिछा स्टेशन तक पहुंची। तभी यात्रियों की सकुशलता को देखते कंट्रोल से इसे रतलाम लौटने के ऑर्डर हुए।
इधर, मेडिकल वैन के वापस रतलाम लौटते वक्त सुबह 9.40 बजे रुनखेड़ा स्टेशन के पास वैन के इंजिन के ब्रेक में आग लग गई। धुंआ उठाने पर टीम के कर्मचारी नीचे उतरे। बाद में फायर इक्यूपमेंट से आग पर काबू पाया।

राजधानी एक्सप्रेस रवाना, ओएचई का काम जारी:- राजधानी एक्सप्रेस में आग की घटना से दिल्ली-मुंबई का ट्रैफिक प्रभावित हो गया था। कई ट्रेनों को रतलाम, नागदा के अलावा कोटा के बाद क स्टेशनों पर रोका गया। घटना में लाइन की ओएचई लाइन पिघल गई थी। इसे दुरूस्त करने का काम तेजी से शुरू किया। घटना के बाद प्रभावित कोच से यात्रियों को अन्य कोच में भेजा गया। इसके बाद सुबह 9.48 बजे ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.