Logo
ब्रेकिंग
संतों के करकमलों से संत आचार संहिता एवं मार्गदर्शिका’ पुस्तक का विमोचन रतलाम में शिक्षा क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ संन्यास स्वर्ण जयंती वर्ष....राष्ट्र संत हरिराम जी शास्त्री महाराज लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्... लूणी रीछा स्टेशन पर मचा हड़कंप.... ट्रेन में धुंआ निकलते ही घबराए यात्री कोच से बाहर आ गए रतलाम में पहली बार पट्टाभिषेक महोत्सव का नज़ारा....पंचामृत से अभिषेक, मंत्रोच्चार के बीच आनंद गिरी मह... मंदसौर टावर वेगन डिरेलमेंट का फंसा पेंच....मामले को दबाने में उलझे जिम्मेदारी, व्हील बदलना पड़ रहा भा... नन्ही शतरंज प्रतिभा का कमाल...कायरा नैनानी मप्र राज्य शतरंज चैंपियनशिप अंडर-7 वर्ग में शानदार प्रदर्... डाक्टरी जांच पर सवाल....बड़ौदा ड्यूटी पर गए लोको पायलट भगीरथ मीणा का हार्टअटैक से निधन, आधे घंटे पहले... रेलवे फाउंटेन के चेम्बर जाम, गनीमत है कुत्ते नहीं बैठ रहे, पेयजल स्थान पर गंदगी, यात्री पानी पिए तो ... रामगढ़ के श्री राम मंदिर में धर्मगंगा.... नानीबाई का मायरा कथा में लीन हुए श्रद्धालु, छप्पन भोग के सा...

रेलवे टावर वैगन ड्राइवर पद के लिए Oral Exam …चार कर्मचारियों ने परीक्षा दी परीक्षा, एन वक्त पर बदले एक्जामिनर?

-सीसीटीसी से डिप्टी सीटीआई  पदोन्नति परीक्षा पर रेल प्रशासन की सीधी नज़र।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे बिजली कर्षण वितरण (टीआरडी) विभाग के अधीन इलेक्ट्रिक ओवर हेड (ओएचई) मेंटेनेंस के दौरान उपयोग में आने वाली टावर वैगन कैब ड्राइवर की एक दिन पहले हुई परीक्षा संदेह के घेरे में आती दिखाई दे रही है। हालांकि विभाग ने तय प्रकिया के तहत नोटिफिकेशन जारी किया। पात्रता सूची तैयार की गई। इसके बाद मौखिक परीक्षा (Oral Exam) भी ली गई। लेकिन एन वक्त पर एक्जामिनर बदलने को लेकर सवाल उठाए जा रहे है। कहा जा रहा है कि पूछे गए मौखिक सवालों में विभाग सम्बंधित जानकारी का घोर अभाव रहा है।
दूसरी ओर 98 पदों के लिए होने वाली सीसीटीवी से पदोन्नति के लिए 10 मई को होने वाली परीक्षा अनियमितता का शिकार न हों। इसके लिए प्रशासन की निगाहें है।

टावर वैगन ड्राइवर पद के लिए 4 कर्मचारियों का चयन:- टावर वैगन ड्राइवर के 4 पदों पर चयन के लिए टीआरडी विभाग द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इसके बाद 26 कर्मचारियों की सूची तैयार की गई थी। विभाग ने वरिष्ठता के आधार 4 कर्मचारियों को पात्रता के दायरे में लेकर 6 मई 2026 को इनकी मौखिक परीक्षा ली। इसके बाद कर्मचारी दानसिंह मीणा, लादूलाल मीणा, संतोष कुमार मीणा तथा केसरमल रैगर का अंतिम चयन किया गया।
इस प्रक्रिया में एन वक्त पर एसएसी हेमराज मीणा को इस परीक्षा के लिए नियुक्त किया गया। बताया जा रहा है कि एक्जामिनर को टावर वैगन संबंधी तकनीकी जानकारी का अभाव है। वहीं मौखिक परीक्षा के ड्राइवर चयन को लेकर सांठगांठ जैसी अनियमितता की भी जानकारियां कर्मचारियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

टावर वैगन ड्राइवर को यह लाभ:- टावर वैगन ड्राइवर को हूबहू लोको पायलट कैटिगरी जैसे ही लाभ मिलते है। चयन होने पर इन्हें ग्रेडपे के अलावा 30 प्रतिशत अतिरिक्त भत्ते का लाभ मिलता है। फर्स्ट क्लास पास के अलावा माइलेज गणना के मुताबिक आर्थिक लाभ भी मिलता है। इस तरह कर्मचारी को वेतन के अलावा तकरीबन 50 से 60 हजार रुपए का अतिरिक्त लाभ मिलता है। परीक्षा की शर्तों के मुताबिक विभाग पहले चयन के लिए वाहन चालक को आमंत्रित करता है। इनके आवेदन न करने पर बाद में लाइनमैन, इसके बाद ईएलएफ तथा उसके बाद डीजल मैकेनिकल को प्रकिया में शामिल होने का मौका दिया जाता है। वर्तमान में जिन 4 कर्मचारियों का चयन किया गया। इसमें चारों लाइनमैन कैटगिरी के है।

98 पदों के लिए होना है डिप्टी सीटीआई पद की परीक्षा:- कमर्शियल विभाग के तहत सीसीटीसी कैडर से डिप्टी सीटीआई पद (2000-2800-4200 ग्रेड पे) पर 98 पदों पर पदोन्नति के लिए विभागीय परीक्षा होनी है। परीक्षा में ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाने है। लेकिन इसका सिलेबस बहुत ही कठिन बताया जा रहा है। इसलिए परीक्षा में शामिल होने वाले कर्मचारी दूसरे जोन के प्रश्न-पत्र भी बतौर अनुभव मंगवा रहे है। परीक्षा में पात्र कर्मचारियों में से कुछ को चेकिंग में डिप्टी सीटीआई बनाए जा सकते है। जबकि कुछ को बुकिंग सहित अन्य पद पर भी नियुक्ति दी जाएगी। लेकिन अधिकांश चेकिंग कर्मचारी की मंशा है कि उन्हें डिप्टी सीटीआई पद ही मिले। इसलिए कुछ सिस्टम में बैठे दलालों के भी खूब संपर्क में है। बढ़ती हलचल के बीच आगामी परीक्षा व चयन प्रकिया पूरी तरह पारदर्शी बनी रहे। इसके लिए डीआरएम अश्वनी कुमार की सीधी निगरानी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.