कर्मचारियों की पदोन्नति समय पर हों…पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद ने PCPO सहर्ष वाजपेयी से की मुलाकात, बताई मंडल की समस्या
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। कर्मचारी परिषद रतलाम मंडल में मंडल मंत्री पुष्पेंद्र पारासर ने मंडल पदाधिकारियों के साथ रतलाम दौरे पर आए सहर्ष बाजपेयी का स्वागत किया गया।
परिषद के जोनल संगठन महामंत्री शिवलहरी शर्मा द्वारा वाजपेयी को मंडल की समस्या बताई। अनुरोध किया गया कि सभी कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ समय पर प्राप्त हो एवं, स्थानांतरण में रेलवे बोर्ड की पॉलिसी को ध्यान में रखते हुए किए जाए।

कर्मचारियों के पदोन्नति में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं रहे।
इसमें उपस्थित जोनल सहायक महामंत्री प्रशांत पाण्डेय, मंडल वित्त मंत्री संजय राठौर, एसएनटी शाखा अध्यक्ष प्रभात आनंद, सचिव धर्मेंद्र सैनी, ऑपरेटिंग शाखा सचिव विश्वनाथ पंडित, डीआरयूसीसी मेंबर अनिल उपाध्याय, धीरज प्रजापति, मंडल मिडिया प्रभारी सुजीत कुमार शर्मा दिनेश मीणा के साथ अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
