न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी में आ रही दिक्कतों के बीच सरकार ने किसानों को राहत देते हुए स्लॉट बुकिंग की तारीख 23 मई तक बढ़ा दी है । भाजपा किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का धन्यवाद व आभार माना।

भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामसिंह सिसोदिया ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसान हितैषी फेसला लेते हुए जो “CM किसान हेल्पलाइन” सुविधा शुरू की। इसलिए भी उनका आभार मानते है। मुख्यमन्त्री द्वारा यह वर्ष *’किसान कल्याण वर्ष’* के रूप मनाया जा रहा है।
2026 के लिए गेहूं खरीदी की अंतिम तिथि 30 अप्रैल से बढ़ाकर 23 मई 2026 कर दी गई है। ताकि किसानों को सुविधा मिल सके। अब किसान 23 मई तक समर्थन मूल्य पर गेहूं बेच सकेंगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राकेश पाँचाल ने बताया कि गेहूं खरीदी की सीमा 1000 क्विंटल से बढ़ाकर 2250 क्विंटल कर दी गई है। जरूरत के अनुसार इसे 3000 क्विंटल बढ़ाया जा सकता हैं। जिससे अधिक से अधिक किसानों की उपज समय पर खरीदी जा सके ।
