पूर्व बीईओ सैलाना, एवं वेतन केंद्राध्यक्ष रहे प्रमोद कुमार व्होरा का निधन, कर्मचारियों संगठनों ने दी श्रद्धांजलि
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पेंशन संघ के प्रवक्ता, पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सैलाना, एवं वेतन केंद्राध्यक्ष रहे प्रमोद कुमार व्होरा (78 वर्ष) का उनके गृह निवास रतलाम में निधन हो गया हो गया।
इसकी सूचना से पूरे जिले में शोक की लहर छा गई। वोहरा मृदु भाषी, सहज ,सरल स्वभाव के धनी थे। वे कर्मचारी हितों के लिए सदैव संघर्ष करते रहे। इनके निधनं पर तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, शिक्षक संघ, राज्य अध्यापक संघ, समग्र शिक्षक संघ, शिक्षक कांग्रेस, ट्राईबल वेलफेयर डिपार्मेंट, पेंशनर एसोसिएशन, प्रोग्रेसिव पेंशन संघ पटवारी संघ, लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ सहित दर्जनों कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी ने बोरा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए संगठन की तरफ से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

उनकी अंत्येष्टि में समाज जन, अधिकारी ,कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में इष्ट मित्रो ने शामिल होकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुखाग्नि उनके अनुज अशोक व भतीजे अंकित व्होरा ने दी।
