Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

अभ्यास कॅरियर इंस्टिट्यूट का प्रेक्टिकली अभ्यास…रतलाम में ‘NEET से पहले NEET’ परीक्षा का आयोजन, 550 से अधिक विद्यार्थी शामिल

-अभ्यास कॅरियर इंस्टिट्यूट में दिए टिप्स- “जितना अधिक रिलैक्स रहेंगे, उतना बेहतर प्रदर्शन करेंगे।”
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। विद्यार्थियों के उम्दा कॅरियर व उज्ज्वल भविष्य के लिए अभ्यास कॅरियर इंस्टिट्यूट मील का पत्थर साबित हो रही है। शास्त्री नगर स्थित अभ्यास कॅरियर इंस्टिट्यूट शहर के लिए ऐसी सौगात भी है। जहां असल परीक्षा की हूबहू प्रेक्टिकली तैयारी करवाई जा रही है….।
दरअसल अभ्यास कॅरियर इंस्टिट्यूट में 29 अप्रैल को ‘NEET से पहले NEET’ परीक्षा (डेमो एक्ज़ाम) का भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन किया गया। इस परीक्षा में 550 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी तैयारी को वास्तविक परीक्षा जैसे माहौल में स्वयं को परखा।

परीक्षा जैसे इंतजामों से गुजरे परीक्षार्थी:- अभ्यास कॅरियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर के मुताबिक परीक्षा का संचालन पूरी तरह NEET पैटर्न के अनुसार किया गया। जिसमें ड्रेस कोड, एडमिट कार्ड, एंट्री प्रक्रिया और समय-प्रबंधन का विशेष ध्यान रखा गया। विद्यार्थियों को दोपहर 12:30 PM से 1:30 PM तक एंट्री दी गई। ठीक 2:00 बजे परीक्षा प्रारंभ होकर शाम 5:00 बजे समाप्त हुई। NEET परीक्षा की तर्ज पर ही एंट्री के समय विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड और आधार कार्ड का मिलान किया गया। पासपोर्ट साइज फोटो, पोस्टकार्ड साइज फोटो एवं फिंगरप्रिंट जैसी आवश्यक प्रक्रियाओं को अनिवार्य किया गया। परीक्षा के दौरान कक्ष में क्या ले जाना है और क्या नहीं, इसकी विस्तृत जानकारी भी विद्यार्थियों को दी गई। जिससे वे असली NEET परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।
परीक्षा के बाद OMR शीट जमा करवाकर विद्यार्थियों को 3 मई को होने वाली NEET परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। उन्हें बताया गया कि परीक्षा के दौरान घबराने या पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। बल्कि शांत और आत्मविश्वास के साथ पेपर हल करें।

विद्यार्थियों को दिए ख़ास टिप्स:- अभ्यास कॅरियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर एवं पूरी टीम ने विद्यार्थियों को मोटिवेट करते हुए कहा कि “जितना अधिक आप रिलैक्स रहेंगे, उतना बेहतर प्रदर्शन करेंगे।” साथ ही ड्रेस कोड (सिंपल शर्ट, बिना फुल स्लीव, बिना जींस, बिना बेल्ट), साधारण चप्पल पहनने, और किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को साथ न ले जाने की हिदायत दी गई।
विद्यार्थियों को यह भी सलाह दी गई कि वे परीक्षा के दिन हल्का भोजन करें, समय से पहले सेंटर पहुंचे और अपने सभी जरूरी दस्तावेज (एडमिट कार्ड, ओरिजिनल आधार कार्ड/मार्कशीट) साथ रखें।
यह आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें वास्तविक परीक्षा के लिए मानसिक रूप से तैयार करने में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.