Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

GTB शास्त्री नगर के विद्यार्थियों ने बाजी मारी, कक्षा आठवीं तथा पांचवीं की वार्षिक परीक्षा का 100% रहा परिणाम

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल (GTB) शास्त्री नगर की कक्षा आठवीं तथा पांचवी की वार्षिक परीक्षा का परिणाम 100% रहा। स्कूल के सभी विद्यार्थी अच्छे अंको से उत्तीर्ण हुए। श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग, प्रधान अध्यापिका सरला माहेश्वरी ने बताया कि कक्षा पांचवी की बोर्ड परीक्षा में कुल 81 विद्यार्थी शामिल हुए थे। जिसमें से 22 विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक हासिल किए हैं। जिसमें नैवेद्य शर्मा ने (87 %), मोहम्मद साद ने( 86.25%), समर सिंह (82%), आबेदीन मंसूरी ने( 82.75%) व अलहान मोहम्मद ने (82 .25%) अंक हासिल किए हैं। वही कक्षा आठवीं बोर्ड परीक्षा में 93 विद्यार्थी शामिल हुए थे तथा छवि पवार (93.67%) मिष्टि परिहार (91.50%), मोहम्मद अली (91.50%), कृपा सोलंकी (91.17%), वंश राज भंडारी (90.50%) व वैदिक राजोरा ने (90%) अंक हासिल किए हैं तथा 56 विद्यार्थीयो ने 75% से अधिक अंक हासिल किए हैं। दोनों कक्षाओं में सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं तथा परीक्षा परिणाम 100% रहा है।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में खुशियां मनाई गई। प्रधान अध्यापिका सरल माहेश्वरी ने सभी विद्यार्थियों का मुंह मीठा करवाया। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक विद्यार्थी व पालक मौजूद रहे। श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के पदाधिकारीयो ने सभी विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर बधाइयां दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.