Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

नीमच–रतलाम–इंदौर मार्ग पर ट्रेन सुविधा जरूरी….ग्रीष्मकाल में बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए विशेष पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। ग्रीष्मकाल के दौरान बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए रतलाम–चंद्रावतीगंज मार्ग से नीमच से डॉ. अंबेडकर नगर (इंदौर) तक विशेष ग्रीष्मकालीन पैसेंजर ट्रेन संचालित किए जाने की मांग उठी है। इस संबंध में पश्चिम रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य दिलीप पाटनी ने महाप्रबंधक, पश्चिम रेलवे एवं रतलाम रेल मंडल प्रबंधक को पत्र लिखकर आवश्यक पहल करने का आग्रह किया है। पाटनी ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि रतलाम जैसे प्रमुख रेलवे स्टेशन से चंद्रावतीगंज होते हुए इंदौर के लिए ग्रीष्मकाल में यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। वर्तमान में संचालित डेमू ट्रेन सेवाएं इस बढ़ते दबाव के अनुरूप पर्याप्त नहीं हैं, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने सुझाव दिया कि नीमच से प्रातःकाल विशेष ग्रीष्मकालीन पैसेंजर ट्रेन चलाई जाए। यह सुबह 7:30 बजे रतलाम पहुंचे तथा लगभग 10:00 बजे इंदौर पहुंचे। इसी प्रकार वापसी में यह ट्रेन इंदौर से शाम करीब 6:00 बजे रवाना होकर चंद्रावतीगंज होते हुए रतलाम पहुंचे।

पाटनी ने यह भी बताया कि डेमू रेक की लंबे समय से कमी बनी हुई है। इसलिए इस प्रस्तावित विशेष ट्रेन का संचालन आईसीएफ कोच के माध्यम से किया जाना अधिक व्यावहारिक रहेगा। क्योंकि पश्चिम रेलवे के पास इन कोचों की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने शीघ्र ही इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा व्यक्त की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.