Logo
ब्रेकिंग
भंडारे में भक्ति का नज़ारा...गर्मी भी नहीं डिगा सकी आस्था, भोजन प्रसादी के बाद ठंडी छाछ ने दी राहत पहले दिन ही बच्चों ने सीखे बास्केटबॉल के गुर ....25 जून तक आयोजित ग्रीष्मकालीन कैंप का शुभारंभ, अंतर... रेलवे स्टेशन पर घायल बंदर का रेस्क्यू.... वन विभाग की टीम के प्रयासों के बावजूद जाल में नहीं आया दर्द से पीड़ित, मजबूरी से आहत वानरराज, रेलवे इलेक्ट्रिक लाइन के करंट से झुलसी पूंछ एसबीआई औद्योगिक क्षेत्र शाखा के नए बीएम पालीवाल ने पद संभाला, बोले- ग्राहक सेवा व सुविधा सर्वोपरी सिंधी भाषा को समाज में बढ़ावा दिया जाए, नई पीढ़ी को बोलना अनिवार्य करें खेलों में समर्पण की सराहना....आरडीएसए अध्यक्ष डीआरएम ने मैदान में किया पूर्व डब्ल्युएलआई चांदवानी का... दूसरे सौपान में "लफ़्ज़ों का सफ़र"....बिखरे साहित्य और शायरी के रंग, हास्य फुहारों में खूब गुदगुदाय... रामगढ़ के श्री राम मंदिर में धर्मगंगा....तीन दिवसीय आयोजन 13 से, संगीत उत्सव नानीबाई का मायरा व भजन स... इंदौर-जोधपुर ट्रेन जैसलमेर तक चलाई जाएं.... पुष्करणा ब्राह्मण समाजजन सांसद शंकर लालवानी से मिले, की ...

राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार….अनिल पुरोहित अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय सचिव मनोनीत

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शहर के सामाजिक कार्यकर्ता व श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के सक्रिय कार्यकर्ता अनिल पुरोहित को समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सचिव मनोनीत कर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

बता दें कि रतलाम शहर से ही पूर्व में नगर सभा अध्यक्ष व पूर्व राष्ट्रीय क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश तिवारी को महासचिव नियुक्त किया गया था।
इस क्रम में अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की वर्ष 2026 से 2029 की बहुप्रतीक्षित कार्यकारणी का राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने गत दिवस विस्तार कर नए सक्रिय पदाधिकारियों की घोषणा की है। विस्तारित राष्ट्रीय कार्यकारणी में सामाजिक कार्यकर्ता अनिल पुरोहित को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी देकर इस पद के लिए मनोनीत किया है।

पुरोहित ने अपनी नियुक्ति पर गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी जोशी, राष्ट्रीय प्रधानमंत्री प्रद्युमन जोशी, राष्ट्रीय महासचिव और रतलाम नगर सभा के अध्यक्ष राजेश तिवारी का आभार व्यक्त किया है। विश्वास दिलाया है कि समाज हित में सदैव रचनात्मक कार्यों में सहभागिता निभाते रहेंगे।
बता दें कि पुरोहित कांग्रेस कमेटी के भी सक्रिय सदस्य रहे है। इनकी धर्मपत्नी वंदना पुरोहित अल्कापुरी वार्ड से पार्षद भी रही है।
समाज की राष्ट्रीय सचिव मनोनयन पर समाज में हर्ष व्याप्त है। समाज के महेश चौबे सुनील शर्मा नवीन व्यास, नरेंद्र पुरोहित, जलज शर्मा, देवकीनंदन पंचोली, पं. गोपाल कृष्ण शर्मा, योगेश्वर शास्त्री, पुष्पेंद्र आचार्य, राजेश जोशी, अश्विन तिवारी, श्रेयांश तिवारी, राकेश आचार्य, अनिल आचार्य, सूर्यकांत पुरोहित, राम जोशी, अनिल जोशी, कपिल व्यास, राजेंद्र जोशी, राकेश पुरोहित आदि अनेक समाजजनों ने पुरोहित को बधाई देते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.