Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

रॉयल कॉलेज एवं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की अनूठी पहल ….. ‘सात्विक होलिका’ का दहन, पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ।

न्यूज़ जंक्शन-18

​रतलाम। होली के पावन पर्व के अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के ‘स्वच्छ और स्वस्थ होली’ अभियान के अंतर्गत रॉयल कॉलेज, रतलाम एवं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और गौ-शालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अपील की गई थी। कार्यरूप देते हुए रतलाम जिले में पहली बार शुद्ध देसी गाय के गोबर से बने कंडे व गौ-काष्ठ का उपयोग कर ‘सात्विक होलिका’ का पूजन एवं दहन किया गया।

​कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. लीला जोशी जी रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा और गौ-सेवा के साथ त्योहार मनाना ही वास्तविक ‘सात्विक उत्सव’ है।

इसी क्रम में संस्था के अध्यक्ष प्रमोद गुगालिया ने अपना संदेश देते हुए कहा कि त्योहार केवल खुशियों का आदान-प्रदान नहीं, बल्कि अपनी प्रकृति और जड़ों से जुड़ने का माध्यम भी हैं। उन्होंने बताया कि गौ-काष्ठ का उपयोग न केवल प्रदूषण को कम करेगा। बल्कि हमारी गौ-शालाओं के स्वावलंबन और ‘ग्रीन रतलाम’ के संकल्प को भी मजबूती प्रदान करेगा।

​इसके पश्चात, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत उपाध्यक्ष श्री अनुराग लोखंडे ने उपस्थित जनों को पर्यावरण संरक्षण की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे गो-काष्ठ का उपयोग वैज्ञानिक दृष्टिकोण से वायुमंडल को शुद्ध करता है और पेड़ों की अंधाधुंध कटाई को रोकने में सहायक सिद्ध होता है।

​इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं संस्था के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों, स्टाफ और नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ दिलाई।

महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष होलिका दहन में केवल गो-काष्ठ व कंडों का उपयोग करने का संकल्प लिया। आयोजन में मुख्य रूप से जयंत वोहरा,  ओ पी जैन, महेन्द्र भंडारी (जिला सचिव), नरेश सकलेचा (जिला पर्यावरण प्रमुख),  मांगीलाल मोदी एवं राज मोदी उपस्थित रहे। साथ ही रोटरी क्लब से हरीश वर्मा, श्याम कुमार लालवानी, विनोद मोघे एवं आदर्श दुबे भी उपस्थित रहे।

​रॉयल कॉलेज की ओर से डॉ. मनीष सोनी, डॉ. आर. के. अरोरा, डॉ. प्रवीण मंत्री, प्रो. प्रफुल्ल उपाध्याय, प्रो. जगदीश दुके, डॉ. अमित शर्मा, प्रो. कपिल कैरोल, प्रो. दीपिका कुमावत, प्रो. धर्मराज भारद्वाज, प्रो. गजराज सिंह राठौड़, प्रो. नीतेश भारद्वाज सहित अन्य प्राध्यापक गण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

महू रोड कॉलोनी में उत्साह से हुआ होली दहन

मनकामेश्वर महादेव मंदिर महू रोड गुजराती चाल पर होलिका दहन का कार्यक्रम समस्त कॉलोनी वासियों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। गौरव सिंह सोलंकी के नेतृत्व में रंग और गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया इस अवसर पर समस्त मनकामेश्वर महादेव मंदिर समिति के बच्चों द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रियांशु, नितिन निहारिका सोलंकी, रोषित, सुहाना, मुकेश यादव, प्रकाश, रेनू नरेंद्र सिंह सोलंकी, मोना आदर्श, प्रियांशु, अंशु, वेदांत, वेदिका, कृष्णा, शिवम और कॉलोनी के समस्त लोगों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.