Logo
ब्रेकिंग
CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा... गरीब रथ ट्रेन में वकील यात्रियों से रतलाम के तीन टीटीई का विवाद, टीटीई से की गई जमकर मारपीट

स्‍व. उमरावमल पुरोहित ट्रॉफी का शुभारंभ,  पहले दिन टीमों ने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया

न्‍यूज जंक्‍शन-18

रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्‍प्‍लाइज यूनियन रतलाम मंडल द्वारा रेलवे खेल मैदान में आयोजित 13वीं स्‍व. उमरावमल पुरोहित क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन विभागों की टीमों ने बेहतर प्रदर्शन कर जीत की तथा अगले दौर में प्रवेश किया। टूर्नामेंट की शुरुआत अतिथि अपर मंडल प्रबंधक अक्षय कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय पीयूष पांडे, मंडल कार्मिक अधिकारी सोमनाथ गायकवाड़ के अलावा यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ के आतिथ्‍य में दीप प्रज्वलित व पुष्पांजलि देकर की गई।

प्रवक्‍ता अशोक ने जानकारी दी है कि यूनियन के अध्यक्ष एवं ऑल इंडियन एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे स्वर्गीय उमरावमल पुरोहित स्मृति में नियमित 13 वर्षों से अंतर विभागीय टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटक मैच सुबह 8 बजे इंजीनियरिंग, बीआरआई एवं कंट्रोल के मध्य खेला गया। जिसमें बीआरआई ने अपनी जीत हासिल की। मेन ऑफ दी मैच विजय रहे।

दूसरा मैच ट्रेन मैनेजर एलेवन एवं शंभूपुरा चित्तौड़ के मध्य खेला गया। जिसमें ट्रेन मैनेजर की टीम विजेता रही। मेन ऑफ़ दी मैच योगेंद्र रहे। जीआरपी और मेडिकल के मध्य खेले गए मैच में जीआरपी ने जीत हासिल की। मेन ऑफ दी मैच अनिल देवल रहे।

चौथा मैच ट्रेड मैनेजर एवं दूरसंचार के सिग्नल के मध्य खेला गया। जिसमें ट्रेन मैनेजर विजेता रहे। मेन ऑफ़ दी मैच लोकेश रहे। इस दिन का पांचवा मैच दाहोद वर्कशॉप एवं डीजल शेड रतलाम के मध्य खेला गया। शेड की टीम ने अपनी जीत हासिल की एवं मैन ऑफ दी मैच रामकेश मीणा रहे।

इस अवसर पर यूनियन के मंडलीय पदाधिकारी शाखा पदाधिकारी मंडल महिला समिति मंडल युवा समिति एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.