Logo
ब्रेकिंग
गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा... गरीब रथ ट्रेन में वकील यात्रियों से रतलाम के तीन टीटीई का विवाद, टीटीई से की गई जमकर मारपीट मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसे की एसएजी जांच शुरू: मौके पर पहुंची टीम, ट्रैकमैन सहित स्टेशन मास्टर्स के ... यूनियन के एक दर्जन रेल कर्मचारी मजदूर संघ के हुए, सदस्यता लेने पर किया स्वागत संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें

अखिल भारतीय मांग दिवस… 100 से अधिक रेल कर्मचारी प्रदर्शन भाग लिया

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। ऑल इंडिया रेलवे बैंक फेडरेशन वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन संयुक्त आह्वान पर भारतीय रेल स्तर पर प्रदर्शन किया गया। इसके तहत रतलाम में भी एक दिवसीय अखिल भारतीय मांग दिवस पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर भी दोपहर 12:30 बजे से 18 सूत्रीय मांगो को लेकर यह प्रदर्शन प्रारंभ हुआ। जिसमें मंडल अध्यक्ष ह्रदेश पांडे, मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ, मंडल कोषाध्यक्ष शैलेष तिवारी, मंडल महिला समिति कांता तिवारी, मंडल युवा महिला समिति नमिता कुमायूं, मंडल युवा समिति सचिव बेनी प्रसाद मीणा ने प्रदर्शन को संबोधित किया।

प्रदर्शन में मुख्य मांग आठवां वेतन आयोग की कार्रवाई को शीघ्र शुरू करने, रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते की दर में 25% से वृद्धि करने एवं उसके 70% भाग को आयकर में मुक्त करने की मांग की गई। साथ ही मांग की गई कि जीडीसी का आयोजन करके कर्मचारियों को विभिन्न कैटेगरी में पदोन्नति का अवसर प्रदान किया जाए। ट्रीक मेंटेनर कि पेट्रोलियम 12 किलोमीटर तक सीमित हो एवं उन्हें केवल लेवल 6 प्रदान हो पाइंटसमेन के विभिन्न ग्रेडो की सरचना के आदेश शीघ्र जारी हो, एसएन्डटी, टीआरडी सहित विभिन्न विभागों में कार्यभार के अनुसार पद उपलब्ध कराए जाएं। विद्युत कोचिंग / आर एसी का नियंत्रण विद्युत विभाग के अधीन ही हो कम्युटेशन की अवधि 15 वर्ष से 12 वर्ष की जाए। साथ ही सीधी भर्ती कोट के 10% पदों को एलडीसीई में शामिल करके ओपन चैन आयोजित किया जाए, रेल कर्मचारियों के माता-पिता को पास सुविधा दी जाए, रेलवे आवासों की मरम्मत एवं नए मकान की आधुनिक सुविधाओं के साथ उपलब्ध कराने की मांग की गई।

रेल कर्मचारियों के लिए ऐसे विभिन्न 18 मुद्दों पर सभी पदाधिकारी ने संबोधित किया। वही स्थाई मुद्दे पर बात करते हुए महिलाओं की बात पर मंडल महिला समिति सचिव श्रीमती कांता तिवारी एवं युवा महिला समिति सचिव नामित कुमायूं दोनों ने अपने उद्बोधन में कहा कि डीजल शेड, डीआरएम ऑफिस, स्टेशन पर महिला कर्मचारी के लिए अलग से शौचालय निर्मित होना चाहिए। जो शौचालय निर्मित है पर उसमें इंजीनियरिंग विभाग द्वारा महीनों से कार्य बताकर बंद किए गए हैं, उन्हें शीघ्र ही दुरुस्त कराया जाए। प्रदर्शन के दौरान डीजल शेड शाखा सचिव भूपेंद्र गुर्जर, सामान्य शाखा सचिव पंकज पवार, यांत्रिक शाखा सचिव कुलदीप सिंह चौहान, मंडल कार्यालय शाखा सचिव अशोक तिवारी, यातायात शाखा सचिव अध्यक्ष राजेश जैन, मेडिकल टीम, आर डी इलेक्ट्रिकल शाखा सचिव हरेंद्र सिंह यादव, एसबीएस मेंबर पियूष व्यास, अखिल शर्मा पूर्व जेसीबी डायरेक्टर वाजिद खान, सोशल मीडिया सेल महेंद्र सिंह राठौड़ के अलावा तमाम रेल कर्मचारी एवं महिला रेल कर्मचारी इस प्रदर्शन मे उपस्थित रहे। यह समस्त जानकारी वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.