तस्वीरों में छुपी प्रतिभा निखरी…रामचंद्र मीना पोरवाल स्मृति फोटोग्राफी स्पर्धा में बच्चों ने दिखाया हुनर, मारी बाजी
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया फोटोग्राफर फाउंडेशन नई दिल्ली एवं रोटरी क्लब रतलाम के संयुक्त तत्वाधान में रामचंद्र मीना पोरवाल स्मृति फोटोग्राफी स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्पर्धा के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। इसमें कुछ इवेंट में बालक तो कुछ में बालिकाओं ने बाजी मारी।
स्पर्धा संयोजक व फाउंडेशन जिला अध्यक्ष राकेश पोरवाल रोटरी क्लब अध्यक्ष हरीश वर्मा व सचिव दीपक पंत ने बताया कि पांच वर्गों में प्रतियोगिता हुई। स्कूली छात्र वर्ग 1 में प्रथम ध्यानी वोरा, द्वितीय स्नेहिल द्विवेदी व तृतीय इशिता मीणा रही। महाविद्यालय छात्र वर्ग 2 में प्रथम प्रज्ञा वर्मा, द्वितीय तन्वी जावेद रही। प्रोफेशनल फोटोग्राफर वर्ग 3 में प्रथम संदीप पवार, द्वितीय नूतन मजावदिया व तृतीय गोपाल राठौर रहे। महिला वर्ग 4 में प्रथम नीना सुरेंद्र वोरा, द्वितीय सीमा बोथरा व तृतीय सोनल लखानी रही। पुरुष वर्ग 5 में प्रथम हिमांशु भट्ट, द्वितीय प्रनिक शाह, तृतीय मुनीन्द्र त्रिवेदी रहे। स्पर्धा के निर्णायक एडवोकेट कैलाश व्यास तथा प्रसिद्ध फोटोग्राफर लगन शर्मा थे। सभी विजेताओं को कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा।
