Logo
ब्रेकिंग
रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि...

अजय की अजेय पारी, आख़री दिन जश्न में तब्दील….जैसे ही ऑफिस से निकले, स्वागत की लगी कतार, ढोल, मिठाई, पटाखों के साथ भव्य स्वागत

-सीनियर डीओएम पद से रिटायर्ड हुए अजय ठाकुर, बोले- मैंने विनती की, रोज बाइक से घर जाता हूं, ऐसे ही जाऊंगा, लेकिन नहीं माने दोस्त। काफ़िले के साथ घर ले गए।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रेलवे में सीनियर डीओएम पद से रिटायर्ड हुए अजय बी ठाकुर का शुक्रवार को आखरी दिन की शाम उमंग व जश्न में तब्दील हो गई। अपने यार को बिदाई स्वरूप स्वागत करने मित्र मंडली डीआरएम आ पहुंची। जैसे ही ठाकुर ऑफिस से निकलकर बाहर आए। साथियों, सहपाठियों व कर्मचारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। देवास से हिंदूवादी समाजसेवी सुधारक राव मराठा भी ठाकुर के स्वागत के लिए पहुंचे।
बता दें कि 34 साल 4 माह की सेवा पूरी कर चूके अजय के सहयोगी व मित्रवत संबंध के चलते उन्हें 4 से 6 दिन पहले से बिदाई का सिलसिला शुरू हो गया था। अधिकारी वर्ग के अलावा कमर्शियल विभाग, ऑपरेटिंग विभाग द्वारा बारी-बारी से समारोहपूर्वक बिदाई दी।
शनिवार को रेलवे ग्राउंग में क्रिकेट कोच लोकपाल सिंह सिसौदिया व खिलाड़ियों से स्वागत-सम्मान का आयोजन किया।


इधर, देवास से मालवा डॉन के नाम से ख्यातनाम सुधाकर राव मराठा भी साथियों के साथ रतलाम पहुंचे। साथ ही कांग्रेस नेता महेंद्र कटारिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, आशुतोष क्रिकेट क्लब के अश्वनी शर्मा, पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के जोनल महामंत्री शिवलहरी शर्मा, नरेंद्र सिंह सोलंकी,  सिंह सोलंकी, अशोक तिवारी, जूलियस चाको, चाकी कौशल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी बाइक, कार से ठाकुर को घर छोड़ने पहुंचे।
स्वागत से अभिभूत ठाकुर ने बताया कि उन्होंने सभी मित्रों से गुजारिश की थी कि जैसे वे बाइक से नौकरी पर आते रहे। इसी तरह आखरी दिन भी घर जाएंगे। लेकिन दोस्तों की जींद के चलते मुझे कार में बैठकर घर जाना पड़ा।

यूनियन ने किया स्वागत

वेस्टर्न रेलवे एम्पलाई यूनियन द्वारा वरिष्ठ मंडल परिचालन सीनियर डीओएम अजय ठाकुर को सेवानिवृत्ति होने पर यूनियन कार्यालय पर बिदाई दी गई। मंडल अध्यक्ष ह्रदेश पांडे, मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ, मंडल उपाध्यक्ष हरीश चंदवानी ने हार फुल एवं शॉल श्रीफल पहनकर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर यूनियन के पूर्व सहायक मंडल मंत्री सुनील चतुर्वेदी, मंडल कार्यालय शाखा सचिव अशोक तिवारी, सामान्य शाखा सचिव पंकज पवार, यांत्रिक शाखा सचिव कुलदीप सिंह चौहान, डीजल शेड शाखा सचिव भूपेंद्र गुर्जर, एस बी एफ मेंबर पीयूष व्यास, अखिल शर्मा, युवा महिला समिति अनिता वर्मा, युवा समिति शशिकांत शर्मा, सुमित शर्मा, करण वर्मा के अलावा अन्य रेल कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.