Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

प्रभु श्री राम को अर्पण करते ही भोजन बन गया स्वादिष्ट प्रसाद….अन्नकूट का भव्य आयोजन, पहले संगीत, बाद में संगत के साथ पंगत

श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की युवा इकाई, नवयुवक मंडल द्वारा आयोजन
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। अन्नकूट के लजीज व्यंजनों के साथ श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के भव्य अन्नकूट का आयोजन हुआ। इससे पहले मालपुआ, पकौड़ी, मिक्स सब्जी, पूरी सहित तमाम व्यंजन जब प्रभु श्रीराम को अर्पण कर भोग लगाया। तो यह भोजन बेहद ही सुस्वादिष्ट हो चला। बाद में बारी-बारी से समाजजनों ने भोजन प्रसादी का लाभ लिया।
दरअसल श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की युवा इकाई, नवयुवक मंडल द्वारा शुक्रवार नवमीं को श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के रामगढ़ स्थित श्री राम मंदिर पर यह आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरूष, बच्चेन सहित उम्रदराज लोगों ने उत्साह से भाग लिया। 500 से अधिक लोगों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।


नवयुवक मंडल अध्यक्ष सीए अर्पित शर्मा ने बताया कि संध्या 5 बजे से समाजजन मंदिर पर एकत्रित होना शुरू हो गए थे। सुप्रसिद्ध भजन गायक पंडित गोपाल शर्मा व पंडित योगेंद्र शास्त्री द्वारा प्रभु भक्ति की। इनके भजनों पर महिलाओं ने सामूहिक नृत्य भी किए।
अन्नकूट के क्रम में शाम 7 बजे प्रभु श्री रामजी की महाआरती की व बाद में अन्नकूट भोग लगाया गया। आरती पश्चात समाजजनों का सामूहिक भोज आयोजित हुआ।
नवयुवक मंडल के अर्पित शर्मा, स्नेहिल उपाध्याय, पीयूष व्यास, सचिन पौराणिक, मयंक तिवारी, चेतन उपाध्याय, नीलेश जोशी, सौरभ व्यास, आशीष व्यास, पंडित भरत शर्मा, अश्विन तिवारी, मृदुल जोशी, अभिषेक दुबे, योगेश शर्मा, गौरव आचार्य, विजेंद्र आचार्य,अंकित शर्मा, हरीश जोशी सहित वरिष्ठ सलाहकार संजय शर्मा, संदीप व्यास, सिद्धार्थ पंड्या सहित समाजजनों ने भरपूर श्रम सहयोग किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.