-बजरंग दल की मासिक बैठक में बनी आयोजनों की रूपरेखा।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। बजरंग दल द्वारा 3 नवंबर हुतात्मा दिवस के उपलक्ष पर एक विशाल रक्तदान शिविर मानव सेवा समिति पर आयोजित किया जाएगा। इसमें संगठन सहित आमजन रक्तदान करेंगे। साथ ही बजरंग दल शौर्य संचालन में कार्यकर्ता बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। इन आयोजनों को लेकर पदाधिकारी ने रूपरेखा तैयार की गई।
दरअसल बजरंग दल की मासिक जिला बैठक रतलाम जिला कार्यालय में हुई। इसमें विचार विमर्श किया गया।
शुभारंभ भारत माता व राम दरबार चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित के साथ किया गया। बैठक में विभाग संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही मंच पर विभाग मंत्री सौरभ चतुर्वेदी, जिला अध्यक्ष राधेश्याम रावल, जिला मंत्री गौरव शर्मा उपस्थित रहे।
आगामी संगठन विस्तार के लिए बजरंग दल शौर्य संचलन की योजना बनी। आगामी संगठन सत्संग सप्ताह व हुतात्मा दिवस पर भी चर्चा हुई। हुतात्मा दिवस के उपलक्ष पर बजंरग दल 3 नवंबर को एक विशाल रक्तदान शिविर मानव सेवा समिति पर रखेगा। सभी प्रखण्ड में जो सत्संग चल रहे है उसमें सभी प्रखण्ड में ओर भी ज्यादा सत्संग हो, ऐसी भी योजना बनी। विभाग से विभाग सह मंत्री पवन बंजारा व विभाग से संयोजक राजाराम ओहरी, बजरंग दल जिला संयोजक मुकेश व्यास, जिले से पवन देवड़ा, आशु टॉक, मुन्नू कुशवाह, राहुल हाडा, कृष्ण भामा, मोंटी जायसवाल, योगेश चौहान, हीरालाल सीरवी, अक्षय गोमे, नीरज सतवानी, मुकेश पाटीदार, गनी सक्तावत, बबल गुर्जर, शुभम शर्मा, जिले से और सभी प्रखंडों से पदाधिकारी उपस्थित रहे। यहां जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी।
ब्रेकिंग
इस बेटी ने किया क़माल, दादाजी का सपना पूरा.... गांव रणायरा की रुचिका भट्ट अब बनेंगी डॉक्टर
गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का...
CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प...
सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान...
भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ...
रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ...
रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित
प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ...
गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ...
पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
