Logo
ब्रेकिंग
शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़....भाजपा नेता ने श... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज

प्रभु भजन, आरती, भोग के बाद प्रसादी…श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मंदिर पर इस बार भी अन्नकूट का आयोजन

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की युवा इकाई, नवयुवक मंडल द्वारा इस वर्ष भी सामाजिक परंपरा अन्नकूट के आयोजन का निर्वहन करने जा रहा है। 31 अक्टूबर, शुक्रवार को श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के रामगढ़ स्थित श्री राम मंदिर पर यह आयोजन किया जाएगा। इसके लिए समाजजनों को घर-घर निमंत्रित किया गया है।

बता दें कि समाजजनों के सहयोग से गत वर्ष भी आंवला नवमी पर अन्नकूट महोत्सव का सफल आयोजन किया गया था। इसी के मुताबिक तैयारियां की गई है।

नवयुवक मंडल अध्यक्ष अर्पित शर्मा (सीए) ने बताया कि शाम 5 बजे से समाज के सुप्रसिद्ध भजन गायक पंडित गोपाल शर्मा द्वारा प्रभु भक्ति की जाएगी। तत्पश्चात 7 बजे प्रभु श्री रामजी की महाआरती के साथ अन्नकूट का भोग लगेगा। आरती पश्चात समाजजनों का सामूहिक भोज आयोजित किया जाएगा यह आयोजन रतलाम में निवासरत समाज के सभी परिवारों की गरिमामय उपस्थिति में होगा।
नवयुवक मंडल के अर्पित शर्मा, स्नेहिल उपाध्याय,पीयूष व्यास, सचिन पौराणिक, मयंक तिवारी, चेतन उपाध्याय, नीलेश जोशी, सौरभ व्यास, आशीष व्यास, पंडित भरत शर्मा, अश्विन तिवारी, मृदुल जोशी, अभिषेक दुबे, योगेश शर्मा, गौरव आचार्य, विजेंद्र आचार्य, अंकित शर्मा, हरीश जोशी सहित वरिष्ठ सलाहकार संजय शर्मा, संदीप व्यास, सिद्धार्थ पंड्या ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील समाजजनों से की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.