Logo
ब्रेकिंग
Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन...

डीजल शेड के लिए एप्रोच रोड बनाई जाएं… पश्चिम रेलवे एजीएम को मजदूर संघ द्वारा दिए मेमोरेंडम में मांग की

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा 25 अक्टूबर 2025 को रतलाम पधारे एजीएम पश्चिम रेलवे प्रदीप कुमार को मंडल मंत्री अभिलाष नागर के नेतृत्व में लोकोमोटिव केयर सेंटर में स्वागत किया गया। एवं कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया। मांग की गई कि डीजल शेड के लिए एप्रोच रोड बनाई जाए। अन्य मांगों पर भी ध्यानाकर्षण कराया गया।

इस दौरान मजदूर संघ के मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौर, सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी एवं गौरव दुबे, शाखा सचिव गौरव ठाकुर,शाखा अध्यक्ष आशाराम मीणा,हिमांशु पिटारे, सह सचिव अरविंद शर्मा, उपाध्यक्ष इमरान खान, सुमित गर्ग, युवा अध्यक्ष अशोक टंडन, युवा सचिव रणधीर सिंह गुर्जर,जोधराज मालव, मनोज बोरासी, महिला युवा अध्यक्ष श्रेया चोऋषि सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

निम्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया:-

1) लोकोमोटिव केयर सेंटर (डीजल शेड) की अप्रोच रोड बनाई जाए।

2) पश्चिम रेलवे में विभागीय परीक्षा एलडीसीई/जीडीसीई आयोजित करवाई जाए।

3) अंतर मंडल स्वैच्छिक ट्रांसफर पर रतलाम हेतु अन्य मंडलों से कार्यमुक्त करें।
4) नई रेल आवासों का निर्माण करने एवं मरम्मत हेतु पर्याप्त राशि जारी करने विषयक की मांग।

5) रतलाम मंडल के गोधरा नागदा खंड में प्वाइंट्समेन का ड्यूटी रोस्टर 12 घंटे से 8 घंटे किए जाए।

6)पश्चिम रेलवे में ट्रैकमैन हेतु रक्षक उपकरण शीघ्र उपलब्ध कराएं।
7) लोकोमोटिव केयर सेंटर रतलाम में रिक्त पदों को पूर्ण करने एवं यार्ड स्टिक के अनुसार संवर्ग की स्वीकृति प्रदान करें।

8) रतलाम मंडल में पालनपुर लॉबी अहमदाबाद मंडल में रनिंग स्टाफ के स्थाई स्थानांतरण आदेश को निरस्त करने विषयक मांग की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.