Logo
ब्रेकिंग
न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ...

कबाड़ ने बिगाड़ी त्योहार की रौनक… सड़क तक फैलने लगे भंगार, रहवासियों ने जताई आपत्ति, कर दी शिकायत

फोटो:- शिकायतकर्ता रहवासी तृप्ति चौहान।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। सैलाना बस स्टैंड के एरिया में फैली कबाड़ व भंगार की दुकानों की समस्या अब मुख्य सड़क तक फैलकर रहवासियों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। वर्तमान में मुख्य सड़क पर भी एक कबाड़ की दुकान संचालित कर दी गई। इस समस्या से परेशान रहवासियों ने मोर्चा खोल लिया। इसके बाद सीएम ऑनलाइन व पुलिस में शिकायत कर दी। हालांकि फिलहाल इस बारे में प्रशासनिक स्तर पर कोई भी संज्ञान नहीं लिया गया। अनदेखी के चलते लोगों में फैलता आक्रोश कभी भी बड़े विवाद का रूप ले सकता हैं।

 

फ़ोटो-पहली बार की शिकायत

कबाड़ दुकान की ताज़ा समस्या सैलाना बस स्टैंड स्थित चेतक ब्रिज से नीचे राजस्व कॉलोनी पहुंच मार्ग पर निर्मित हुई है। यह वहीं स्थान है, जहां पहले कभी सूखा कुआं हुआ करता था। तब कचरे का डंप प्लेस बनने के बाद इसे बंद करवा दिया गया। लेकिन इसके बाद यह स्थान अतिक्रमण के घेरे में आने के बाद अब वहां हाल ही में सन्नी कबाड़ी की दुकान संचालित कर ली गई।
शिकायत कर्ता तृप्ति चौहान बताती है कि रहवासी एरिया में कबाड़ी की दुकान से हमारा जीना मुहाल हो गया है। आए दिन सड़क व घरों के आसपास कचरा फैला रहता है। वाहन खड़े रहते है। इससे आसपास स्वच्छता भी प्रभावित होने लगी। मामले में सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की गई। साथ ही स्टेशन रोड पुलिस थाना पर भी लिखित आवेदन देकर अवगत कराया गया। बावजूद दीपावली त्योहार के पहले तक भी जिम्मेदारों ने सुध नही ली।

फ़ोटो-दूसरी बार की शिकायत।

सामूहिक तौर पर करेंगे शिकायत:- शिकायतकर्ता का कहना है कि अभी यक मामले में कोई सुनवाई नहीं कि गई। अब सामूहिक तौर पर पृथक से शिकायत दर्ज कराई जाएगी। साथ ही इस स्थान के अतिक्रमण को लेकर भी नगर निगम की जानकारी में लाया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.