Logo
ब्रेकिंग
Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन...

विप्र गौरव सम्मान समारोह….विशिष्ट उपलब्धि वाले 25 विप्रजनों का किया सम्मान

-श्री सर्व ब्राह्मण सभा, रतलाम द्वारा कार्यक्रम आयोजित।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। श्री सर्व ब्राह्मण सभा, रतलाम के तत्वावधान में रविवार आयोजित विप्र गौरव सम्मान समारोह में विप्रजनों का सम्मान किया गया।
ब्राह्मण समाज के विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा, चिकित्सा, समाजसेवा, न्याय, साहित्य, पत्रकारिता, कला, संस्कृति एवं व्यवसाय में विशिष्ट उपलब्धियाँ प्राप्त करने वाले 25 विप्र गौरवों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रमोद व्यास तथा विशेष अतिथि अनिल पुरोहित, बी.एल. पुरोहित, श्रीमती प्रेमलता दवे, ब्राह्मण बोर्डिंग अध्यक्ष राजेश दवे एवं निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा मंचासीन रहे।
अतिथियों ने ब्राह्मण समाज में एकता, सहयोग और संगठन की दिशा में श्री सर्व ब्राह्मण सभा द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।


सभा के कार्यकारी अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी ने सभा के उद्देश्यों, समाजहित के कार्यों एवं आगामी योजनाओं की जानकारी दी।
अध्यक्ष नरेंद्र जोशी ने कहा कि जनवरी माह में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में शान्तिलाल शर्मा ने सभी अतिथियों, सम्मानित जनों एवं समाजबंधुओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस आयोजन में लगभग 200 से अधिक समाज बंधु उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए।

सम्मानित विप्र गौरव:- जिन्हें सम्मानित किया गया। उनमें वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी, डॉ. सुलोचना शर्मा, एडवोकेट राकेश शर्मा, एडवोकेट वीरेंद्र कुलकर्णी, एडवोकेट दिव्या चंदन शर्मा, मनोज शर्मा, अश्विनी शर्मा, अनुज शर्मा, आशीष दशोत्तर, अशोक शर्मा, अचल शुक्ला, श्रीमती सुनीता नागदे, जलज शर्मा, भुवनेश पंडित, डॉ. अभिषेक व्यास, दिलीप पंड्या, कुमारी अलीशा पंड्या, केतन जोशी,।श्रीमती नम्रता शुक्ला, नरेंद्र जोशी, शिवेंद्र दुबे, आशीष पाठक, डॉ. निष्ठा पुष्पेंद्र जोशी, दिनेश शर्मा, गिरीश शर्मा, श्रीमती सविता तिवारी

कार्यक्रम में उपस्थित:- कार्यक्रम में राजेश चाष्टा, ओ. पी. पालीवाल, के.जी. आचार्य, श्याम उपाध्याय, विशाल उपाध्याय, मनीष शर्मा, संजय शर्मा, राजेंद्र शर्मा, राजेन्द्र जोशी, सुशील तिवारी, विजय शर्मा, सुरेश दवे, प्रभाकांत उपाध्याय, आई. पी. त्रिवेदी, राकेश शर्मा, देवेश व्यास, संदीप व्यास, सत्येंद्र जोशी, स्वदेश शर्मा, राजेश डोरिया, राजू हॉकी,।राजकुमार शुक्ला, ऋषि शर्मा, विशाल शर्मा, नवदीप शर्मा, तिलक मेनेरिया,।मनीष उपाध्याय, जयवन्त गुप्ते, सुनीता पाठक, सीमा अग्निहोत्री, सीमा सुरोलिया, सीमा भार्गव, गीता दुबे
उषा दुबे, कल्पना पुरोहित, आरती त्रिवेदी, रक्षा मिश्रा, सुनंदा मलोदिया,
रजनी व्यास, हंसा व्यास, सविता तिवारी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। सचिव नरेंद्र त्रिवेदी ने संचालन किया। आभार रजेश चाष्टा ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.