चलती ट्रेनों में फेलियर को दुरुस्त किया….रतलाम मंडल के वरिष्ठ तकनीशियन अशोक टंडन को “मैन ऑफ द मंथ” सम्मान

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा मंडल रेल प्रबलता योजना के अंतर्गत “मैन ऑफ द मंथ” पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर विद्युत (पावर) विभाग में कार्यरत वरिष्ठ तकनीशियन अशोक टंडन को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
टंडन पिछले 17 वर्षों से भारतीय रेल की सेवा में कार्यरत हैं। अपने अनुभव एवं तकनीकी दक्षता के लिए विशेष पहचान रखते हैं। चलती ट्रेनों में आने वाली तकनीकी खराबियों से लेकर बड़े-बड़े फेलियर की स्थितियों को भी वे तत्परता और कुशलता से संभालते हैं। उनकी तत्परता और कार्यनिष्ठा से रेल संचालन में निरंतर सुचारूता बनी रहती है, जिससे यात्री सुविधा और सुरक्षा को मजबूती मिलती है।
उनके इसी समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली को देखते हुए मंडल प्रशासन ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। पश्चिम रेलवे मजदूर संघ तथा विद्युत विभाग के सभी सहकर्मियों ने श्री टंडन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार रेलवे की सेवा में उत्कृष्ट योगदान देते रहेंगे।
