
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पुराने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गुलाब चक्कर में आज से गीत संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा शहरवासियों वहां लग रहे आकांक्षा हाट में वाज़िब दामों पर सामग्री खरीद सकेंगे।
दरअसल नीति आयोग, भारत सरकार के निर्देशानुसार आकांक्षी विकासखण्ड (बाजना) के संपूर्णता अभियान के तहत जिला स्तरीय सम्मान समारोह होगा। साथ ही गुलाब चक्कर मे 7 दिवसीय आकांक्षा हाट की 29 अगस्त से शुरुआत होगी। दोपहर 1:30 बजे कैबिनेट एवं एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के करकमलों द्वारा किया जाएगा।
आकांक्षी हाट में पूरे जिले से विभिन्न वेंडर अपनी अपनी सामग्री और उत्पाद को सीधे बिक्री करेंगे। जहां से कोई भी किसी भी सामग्री को बहुत ही वाज़िब दाम पर क्रय कर सकते है। खाने पीने की विभिन्न डिश का लुफ्त उठा सकते है। साथ ही साथ सरकारी योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारियां भी एक ही स्थान पर प्राप्त कर सकते है।
इसके अलावा गुलाब चक्कर में प्रति दिन रात 8 बजे से लाइटिंग शो, संगीत और विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रतिस्पर्धा कार्यक्रमों का प्रतिदिन आयोजन किया जाएगा। जहां आप भी अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए अपनी प्रतिभा को उभार सकते हो।
उक्त हाट में जिला प्रशासन रतलाम के सभी नागरिकों को सादर आमंत्रित करता है। इसमें सहभागिता कर ज्यादा से ज्यादा स्थानीय उत्पादों को प्रमोट करे तथा लोकल फॉर वोकल को प्रमोट कर देश को शक्तिशाली बनाने में सहभागी बने।
