मुख्य डाकघर में बीती रात चोरी, 7 लाख रुपए चोरी का अंदेशा, पुलिस सक्रीय, वरदात सीसीटीवी कमरें में कैद
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। स्टेशन रोड थाना अंतर्गत मुख्य पोस्ट ऑफिस में चोरी की वारदात हुई। बदमाश वहां से 7 लाख रुपए ले उड़े। सूचना पर एसपी अमित कुमार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा घटना का जायजा लिया। वारदात पूरी सीसीटीवी में कैद हो गई। इस आधार पर एसपी ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए चार टीआई की टीम बनाई।
स्टेशन रोड पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य पोस्ट ऑफिस पर यह वारदात हुई है। अंदेशा है कि बदमाश यहां से 7 लाख रुपए चोरी कर गए। सूचना मिलते ही सुबह सवेरे एसपी अमित कुमार स्वयं मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के लिए एसपी ने चार टीआई की टीम बनाकर निर्देश दिए हैं। पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बदमाश पोस्ट ऑफिस के ताले तोड़कर अंदर घुसा। चैनल गेट के भी ताले तोड़े गए। चोरों का सुराग लगाने के लिए अलग-अलग पुलिसकर्मी भी अपने स्तर पर डाकघर के अंदर और बाहर क्षेत्र में निरीक्षण करते रहे। माणकचौक थाना प्रभारी अनुराग यादव भी सुबह मौके पर पहुंचे। डाकघर परिसर के बंद गेट के पास वाले क्षेत्र का बारिकी से जायजा लेकर पुलिस कर्मियों को कुछ बिन्दु को जांच में लिया। डॉग स्क्वॉड भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो एक बदमाश नजर आया।
मामले में एसपी ने बताया कि पोस्ट ऑफिस में चोरी की वारदात के बाद पोस्ट ऑफिस के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। चार टीआई की विशेष टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बनाई गई है। जल्दी ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
