Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रेल का खेल: ट्रैक प्रोटेक्शन वालों का बारिश में ऐसा प्रोटेक्शन...पहली बार में ही फटे ट्रैकमैन के रेन... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...

कविता का शांति – गया स्मृति सम्मान आशीष दशोत्तर को मिलेगा

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। युवा कवि आशीष दशोत्तर को इस वर्ष का शांति – गया स्मृति कविता सम्मान दिया जाएगा। यह घोषणा सम्मान समिति द्वारा की गई। इस सम्मान के लिए आशीष दशोत्तर का चयन वरिष्ठ कवि विवेक निराला और डॉ. अतुल चतुर्वेदी की निर्णायक समिति ने किया।
पाँचवें शांति-गया स्मृति सम्मान की जानकारी देते हुए शांति-गया स्मृति समिति के सचिव एवं संयोजक अरुण अर्णव खरे ने बताया कि साहित्य, कला और खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रचनाकारों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए, शांति-गया स्मृति साहित्य, कला एवं खेल संवर्द्धन समिति ने अपने पाँचवें शांति-गया स्मृति सम्मान की घोषणा की है।
यह सम्मान केवल एक पुरस्कार नहीं है, बल्कि यह असाधारण प्रतिभाओं के मनोबल को बढ़ाने और उनकी उपलब्धियों को समाज के सामने लाने का एक प्रयास है।
इस वर्ष शांति-गया स्मृति शिखर सम्मान प्रख्यात साहित्यकार डॉ. अखिलेश पलारिया (राजस्थान) को दिया जाएगा। नैली राजेश सिंह स्मृति कहानी सम्मानः सुषमा मुनींद्र को, विशेष सम्मान
अजय सिंह राणा को दिया जाएगा।
नैली राजेश सिंह स्मृति कविता सम्मान आशीष दशोत्तर (रतलाम) को दिया जाएगा।
अनूप श्रीवास्तव स्मृति व्यंग्य सम्मान प्रभाशंकर उपाध्याय व अजय अनुरागी को तथा विशेष सम्मान सुनील सक्सेना को , फोटोग्राफी में दिनेश मवार, कला में दुर्गा उन्हाले, खेल में अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुबोध खांडेकर को तथा खेल समीक्षक आत्माराम भाटी को दिया जाएगा। सम्मान समारोह आगामी दिनों में भोपाल में आयोजित होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.