Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रेल का खेल: ट्रैक प्रोटेक्शन वालों का बारिश में ऐसा प्रोटेक्शन...पहली बार में ही फटे ट्रैकमैन के रेन... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...

चाकू की नोंक पर क्राइम….कचरा फैंकने गए बुजुर्ग के गले से सोने की चेन झपट भागा आरोपी

-लक्ष्मणपुरा एरिया में सुबह 5.30 बजे हुई घटना।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। शहर के लक्ष्मणपुरा क्षेत्र में गुरुवार सुबह बदमाश रिटायर लोको पायलट बुजुर्ग के गले से चेन झपट ले भागा। युवक के हाथ में चाकू था, इसलिए वे प्रतिकार नहीं कर सके। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन आरोपी का पता नहीं चला।
घटना सुबह 5:30 बजे की है। लक्ष्मणपुरा क्षेत्र निवासी रिटायर रेलवे लोको पायलट ज्ञानप्रकाश व्यास (74) अपने घर से निकलकर कचरा फैंकने गए। वहां पीछे से आए युवक ने उनकी 17 ग्राम वजनी सोने की चेन झपटी व भाग गया। हाथ में डस्टबीन से बुजुर्ग ने आरोपी युवक को मारने की कोशिश भी की। लेकिन युवक चेन खींचकर रेलवे कॉलोनी की ओर भागने में सफल रहा। घटना की सूचना परिजनों ने औद्योगिक थाना क्षेत्र पर दी। इसके बाद पुलिस ने युवक की खोजबीन की।
रिटायर बुजुर्ग के पुत्र पीयूष व्यास ने बताया कि पिताजी नियमित रूप से कॉलोनी में ही मंदिर पर दर्शन करने जाते है। संभवतः आरोपी ने रैकी की होगी। सुबह पिताजी घर से निकले तो पहले लक्ष्मणपुरा मुख्य सड़क के पार हाथ में डस्टबीन लेकर कचरा फैंकने गए। तभी पीछे से आए युवक ने गले से चेन झपट ली। युवक के हाथ में चाकू था। बावजूद पिताजी ने डस्टबीन उसके सिर पर मारी। लेकिन वह भागने में सफल रहा।
इधर, घटना के बाद सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, औद्योगिक थाना प्रभारी गायत्री सोनी सहित पुलिस बल एरिये में पहुंचकर आरोपी की खोजबीन की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.