Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ...

शिर्डी साई बाबा पर टिप्पणी के खिलाफ शिवसैनिक भड़के, टीएनसी अधिकारी के खिलाफ दिया ज्ञापन

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शिर्डी वाले साईबाबा के लिए रतलाम जिले के टाउन एन्ड कंट्री प्लानिंग विभाग अधिकारी द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर शिवसेना ( एकनाथ शिंदे ) ने तीखा आक्रोश जताया। अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदेश प्रभारी के नेतृत्व में एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर कार्यालय में सौपा।
शिवसेना मध्यप्रदेश प्रभारी सुरेश गुर्जर ने बताया कि वह तथा जिला पदाधिकारी रतलाम प्रमुख शांतिलाल मालवीय रतलाम टीएनसी अधिकारी मोहनलाल वर्मा से शिष्टाचार भेंट करने गए थे। तब वर्मा ने समस्त हिंदू समाज के आस्था के केंद्र शिर्डी साईबाबा के संदर्भ में अभद्र टिप्पणी करने के साथ ही उन्हें मुसलमान बताया। शिर्डी साईबाबा विश्वस्त संस्थान, शिर्डी के द्वारा आतंकवाद एवं आतंकवादी गतिविधियों द्वारा पैसे देने की बात कही, जो अत्यंत निंदनीय है। श्री साई बाबा हिंदू थे या मुसलमान इसका किसी के पास कोई प्रमाण नहीं है। किंतु सत्य यह है कि श्री साईबाबा, श्री हनुमानजी, श्री कृष्ण एवं श्री राम भगवान जी की जीवन पर्यंत पूजा करते थे। उनकी समाधि लेने के पश्चात उनका मंदिर बनाकर उसमें उनकी मूर्ति की पूजा एवं काकड़ आरती, भोग आरती सहित शयन आरती होती है। यही उनके हिंदू होने का प्रमाण है। अपमानजनक बातों से शिवसैनिक आहत है। शिवसेना मध्यप्रदेश आपसे मांग करती है ऐसे धर्म विद्रोही वर्मा को तुरंत उसके पद से हटाकर नौकरी से बर्खास्त किया जाए। अन्यथा 10 दिन बाद शिवसेना मध्यप्रदेश अपने अंदाज में ऐसे भ्रष्ट, धर्मविद्रोही अधिकारी को सबक सिखाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.