न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शिर्डी वाले साईबाबा के लिए रतलाम जिले के टाउन एन्ड कंट्री प्लानिंग विभाग अधिकारी द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर शिवसेना ( एकनाथ शिंदे ) ने तीखा आक्रोश जताया। अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदेश प्रभारी के नेतृत्व में एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर कार्यालय में सौपा।
शिवसेना मध्यप्रदेश प्रभारी सुरेश गुर्जर ने बताया कि वह तथा जिला पदाधिकारी रतलाम प्रमुख शांतिलाल मालवीय रतलाम टीएनसी अधिकारी मोहनलाल वर्मा से शिष्टाचार भेंट करने गए थे। तब वर्मा ने समस्त हिंदू समाज के आस्था के केंद्र शिर्डी साईबाबा के संदर्भ में अभद्र टिप्पणी करने के साथ ही उन्हें मुसलमान बताया। शिर्डी साईबाबा विश्वस्त संस्थान, शिर्डी के द्वारा आतंकवाद एवं आतंकवादी गतिविधियों द्वारा पैसे देने की बात कही, जो अत्यंत निंदनीय है। श्री साई बाबा हिंदू थे या मुसलमान इसका किसी के पास कोई प्रमाण नहीं है। किंतु सत्य यह है कि श्री साईबाबा, श्री हनुमानजी, श्री कृष्ण एवं श्री राम भगवान जी की जीवन पर्यंत पूजा करते थे। उनकी समाधि लेने के पश्चात उनका मंदिर बनाकर उसमें उनकी मूर्ति की पूजा एवं काकड़ आरती, भोग आरती सहित शयन आरती होती है। यही उनके हिंदू होने का प्रमाण है। अपमानजनक बातों से शिवसैनिक आहत है। शिवसेना मध्यप्रदेश आपसे मांग करती है ऐसे धर्म विद्रोही वर्मा को तुरंत उसके पद से हटाकर नौकरी से बर्खास्त किया जाए। अन्यथा 10 दिन बाद शिवसेना मध्यप्रदेश अपने अंदाज में ऐसे भ्रष्ट, धर्मविद्रोही अधिकारी को सबक सिखाएगी।
ब्रेकिंग
धीमी जांच के 18 दिन, ये कैसी जवाबदेही?... रेल हादसे में दो कर्मचारियों की मौत के बाद भी प्राथमिक कार...
माँ की स्मृति में पाँचाल परिवार की अनूठी पहल, पौधारोपण के साथ समाजसेवा का संदेश, पौधे, कपड़े के बैग ...
रतलाम मंडल के मंगल महुडी-जैकोट सेक्शन में मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, डाउन मुख्य लाइन प्रभावित
रावटी नगर में धर्मांतरण की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई, मकान में मिले 50 से अधिक आदिवासी महिला-पुरु...
रतलाम रेलवे क्रॉसिंग गेट क्रमांक 190 हादसे के बाद निजी गेटमैनों के वेतन पर संकट, पिछले 3 महीनों से ...
रतलाम में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: 8-लेन हाईवे पर नाकाबंदी, ग्रामीण इलाकों में छापेमारी कर 1.71 ला...
बिजली बिल बकाया: रेलवे के इलेक्ट्रिक विभाग ने ही काटा रेलवे बास्केटबॉल ग्राउंड का कनेक्शन, अंधेरे मे...
स्व. श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप को श्रद्धांजलि....विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर बोले- माता के...
यह ऐसा आयोजन, जहां चार पीढ़ियां बनीं साक्षी... रतलाम में भव्य 'संस्कार शिरोमणि सम्मान समारोह'
निःशुल्क पार्किंग के लिए प्रयास....डीआरएम से परिषद पदाधिकारी बोले- सर, बोनस की सीलिंग लिमिट बढ़ाए, स्...
