Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल के मंगल महुडी-जैकोट सेक्शन में मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, डाउन मुख्य लाइन प्रभावित ​रावटी नगर में धर्मांतरण की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई, मकान में मिले 50 से अधिक आदिवासी महिला-पुरु... ​रतलाम रेलवे क्रॉसिंग गेट क्रमांक 190 हादसे के बाद निजी गेटमैनों के वेतन पर संकट, पिछले 3 महीनों से ... रतलाम में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: 8-लेन हाईवे पर नाकाबंदी, ग्रामीण इलाकों में छापेमारी कर 1.71 ला... बिजली बिल बकाया: रेलवे के इलेक्ट्रिक विभाग ने ही काटा रेलवे बास्केटबॉल ग्राउंड का कनेक्शन, अंधेरे मे... स्व. श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप को श्रद्धांजलि....विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर बोले- माता के... ​यह ऐसा आयोजन, जहां चार पीढ़ियां बनीं साक्षी... रतलाम में भव्य 'संस्कार शिरोमणि सम्मान समारोह' निःशुल्क पार्किंग के लिए प्रयास....डीआरएम से परिषद पदाधिकारी बोले- सर, बोनस की सीलिंग लिमिट बढ़ाए, स्... अंडर-22 संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रतलाम की शानदार जीत, श्रेयांश चौहान का शतक और हैट्रिक CCCTS पदोन्नति सूची पर बड़ा बखेड़ा: कार्यालयों के 19 बाबुओं को बनाया TTE, नियमों की अनदेखी और चहेतों क...

महिला शक्ति को मिले पॉवर…. मिली जिम्‍मेदारी, अब सलाह देगी और बेबाक़ी से बोलेगी भी

-वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज रतलाम मंडल की एकदिवसीय बैठक संपन्न
न्‍यूज जंक्‍शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन में अब महिला शक्ति को पॉवर सहित अन्‍य जिम्‍मेदारियां मिली है। ऐसे में वह मिटिंगों सहित संगठनात्‍मक मामलों में सलाह देगी। बल्कि बेबाकी से अपना पक्ष भी रखेगी। दरअसल यूनियन रतलाम मंडल की 4 जुलाई को संस्‍था कार्यालय में बैठक हुई। इसमे आला पदाधिकारियों ने रतलाम की छह शाखाओं के पदाधिकारी से अपनी-अपनी शाखाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बात की गई। युवाओं को आगे आने का संकल्प लिया गया। मंडल की महिलाओं के युवा महिला समिति पद एवं इलेक्ट्रिकल शाखा सचिव के पद रिक्त थे। इस पर सभी की सर्व सहमति से महिला समिति के अध्यक्ष पद पर रेणुका पोद्दार, सचिव पद पर कांता तिवारी, अंतिम बाला गर्ग को महिला समिति का पर्यवेक्षक एवं सलाहकार बनाया गया। महिला युवा समिति अध्यक्ष इंदु महेश्वरी, सचिव नमिता कुमायू, उपाध्यक्ष अनीता वर्मा, नेहा बामनिया के अलावा 15 महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई। यह प्रक्रिया मंडल अध्यक्ष ह्रदेश पांडे, मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक, मंडल कोषाध्यक्ष शैलष तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष हरीश चांदवानी, महिला जोनल कन्वीनर शबाना शेख की मौजूदगी में यह प्रकिया की गई।

इसी तरह शाखा अध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा, सचिव हरेंद्र यादव, उपाध्यक्ष ईश्वर लाल, तिलक कैथवास, प्रमोद कुमार, मनीष शर्मा, मुनिराज मीणा को सर्व सहमति से नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर यातायात शाखा अध्यक्ष राजेश जैन, सचिव हेमंत मिश्रा, अध्यक्ष यांत्रिक शाखा सचिव कुलदीप सिंह चौहान, डीजल शाखा सचिव भूपेंद्र गुर्जर, अध्यक्ष भूपेंद्र मकवाना, मंडल कार्यालय शाखा सचिव अशोक तिवारी, अध्यक्ष पल्लव उपाध्याय, सामान्य शाखा सचिव पंकज पवार, सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट के कोषाध्यक्ष कपिल गुर्जरख्‍ जूनियर रेलवे इंस्टिट्यूट के सचिव आशीष यादव के अलावा 150 से अधिक रतलाम की शाखा के पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.