Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ...

पेंशनरों की 84 आवेदनों पर मौके पर ही सुनवाई…. डीआरएम बोले-पेंशन अदालत में ही नहीं, बल्कि अन्‍य दिनों में भी करेंगे समस्‍याओं का निदान

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रेलवे पेंशनरों की समस्‍याओं का अब पेंशन अदालत में ही नही बल्कि अन्‍य कार्य दिवस में भी निदान किया जाएगा। 16 जून को पेंशन अदालत में पेंशनरों से जुड़े 84 प्रकरणों का निदान किया गया। इसमें पेंशनरों को एक ही दिन में समस्‍या का निराकरण किया गया।
दरअसल, पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर पेंशन से संबंधित शिकायतों को दूर करने के लिए 16 जून, 2025 को मंडल रेल प्रबंधक अश्‍वनी कुमार की अध्‍यक्षता में पेंशन अदालत का आयोजन किया गया।
रेलवे पेंशनर और पारिवारिक पेंशनरों से पूर्व में आवेदन मांगे गए थे। इस पेंशन अदालत में निर्धारित तिथि तक कुल 56 आवेदन मिले। जबकि पेंशन अदालत वाले दिन 28 आवेदन प्राप्त हुए। सभी 84 आवेदनों का निपटारा किया गया। पेंशन अदालत के दौरान 10 पेंशनरों को पीपीओ (पेंशन भुगतान आदेश) भी मंडल रेल प्रबंधक द्वारा प्रदान किया गया।


इस दौरान कर्मचारियों को और पारिवारिक पेंशनरों को वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती अरीमा भटनागर द्वारा रेलवे के नियम की जानकारी प्रदान की गई। मंडल रेल प्रबंधक अश्‍वनी कुमार ने उपस्थित सभी रेलवे पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों को आश्वासन दिया कि केवल पेंशन अदालत में ही नहीं बल्कि अन्य कार्य दिवस में भी पेंशनरों की समस्या पर कार्मिक विभाग और लेखा विभाग द्वारा पूर्ण सहयोग किया जाएगा।
पेंशन अदालत में करीब 100 रेलवे पेंशनर और पारिवारिक पेंशनर वरिष्ठ नागरिक उनके प्रतिनिधि, बैंक कर्मी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंडल प्रबंधक कुमार, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती भटनागर, सहायक मंडल वित्त प्रबंधक, सहायक कार्मिक अधिकारी के अतिरिक्‍त कार्मिक एवं लेखा विभाग के संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.