Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ...

जय श्री साई के जयकारे के साथ भंडारा….15वें वर्ष का आयोजन, 4 हजार भक्तों ने ग्रहण की प्रसादी

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। दो बत्ती स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय रतलाम परिसर में गुरुवार को 15वें वर्ष श्री साई बाबा के भंडारे के आयोजन में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। कई लोग सुबह श्रद्धाभाव से आरती में शामिल हुए। साथ ही भंडारे में भोजन प्रसादी का लाभ लिया।

कार्यक्रम के शुभारंभ की मुख्य अतिथि डीआरएम अश्वनी कुमार की धर्मपत्नी व पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल महिला समाज सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना शर्मा रही। विशेष अतिथि अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद खान, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक अंकित सोमानी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय पीयूष पांडे, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (TRO) महेश गुप्ता, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर पावर धर्मेंद्र प्रजापति, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हिना केवलरमानी, वरिष्ठ मंडल ऑपरेटिंग मैनेजर गुड्स अजय ठाकुर व वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (TRD) सुरेश कुमार रहे।


प्रारंभ में अतिथि श्रीमती शर्मा द्वारा ऑफिसर्स रेस्ट हाउस परिसर में स्थित साई मंदिर पर विधिवत पूजा की। इसके बाद स्वयक हाथी प्रसादी वितरित कर भंडारे की शुरुआत करवाई गई।
दिनभर रेलवे कर्मचारियों के परिजनों सहित आस-पास एरिया से सैकड़ों लोगों के आने का सिलसिला जारी रहा। जहां सभी के लिए बेहतर प्रबंधन के मुताबिक पर्याप्त मात्रा में प्रसादी उपलब्ध कराई गई।
मामले में साई सेवा समिति के अध्यक्ष यशवंत टाक व सुनील व्यास ने बताया कि जनसहयोग से दिनभर चले भंडारे में तकरीबन 4 हजार लोगों ने प्रसादी का लाभ लिया। यह अनवरत15 वां साल था। इस बार भी डीआरएम सहित अधिकारियों ने सहयोग दिया।
इस मौके पर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी, जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सोलंकी, योगेश पाल उपस्थित थे।
आयोजन को सफल बनाने में यशवंत टाक के अलावा बाबू सिंह, भीमराव, भानु प्रताप सिंह, वीरेंद्र नागौर, सुनील व्यास, मानक लाल,आसाराम, अंकित, मनोज, राहुल, पुनीत, लखन, गोविंद सहित समस्त रेल कर्मचारी और कार ड्राइवर का विशेष योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.