Logo
ब्रेकिंग
Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन...

उपचार के लिए अब बाहर जाने की जरूरत नहीं….रतलाम में ही स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात, जीडी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में आज एक ऐतिहासिक दिन रहा, जब 80 फीट रोड स्थित जीडी हॉस्पिटल परिसर में सुपर स्पेशलिटी जीडी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ हुआ। इस पहल से अब रतलाम के निवासियों को हृदय रोग, न्यूरोसर्जरी, और अन्य गंभीर बीमारियों के अत्याधुनिक और विश्वसनीय इलाज के लिए बाहर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
सुबह 10 बजे आयोजित हुए इस समारोह में पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं समाजसेवी, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि पूर्व किसान आयोग के अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार, सीएमएचओ डॉ. संध्या बेलसरे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रेलवे हॉस्पिटल डॉ. राजेश कुमार बेन, और पार्षद श्रीमती निशा पवन सोमानी विशेष अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित रहे।
सभी ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
डॉ. लेखराज पाटीदार, रामगोपाल पाटीदार, धन्नालाल पाटीदार, डॉ. अनुराग जैन, डॉ. भरत कुमरावत, डॉ. विजय पाटीदार, डॉ. प्रतीक मालपानी, डॉ. गौरव नाहर, डॉ. राधा वर्मा, डॉ. शैलेश पाटीदार, और डॉ. देवेंद्र वैष्णव द्वारा अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया गया।
24/7 सुपर स्पेशलिटी इमरजेंसी सेवाओं का आरंभ
जीडी हॉस्पिटल अब 24 घंटे सुपर स्पेशलिटी इमरजेंसी सेवाएँ प्रदान करेगा, जिससे हार्ट अटैक, रीढ़ की हड्डी की समस्या, और सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीजों को रतलाम में ही तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।
हृदय रोग विभाग: वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अनुराग जैन ,डॉ. भरत कुमरावत और डॉ. विजय पाटीदार के नेतृत्व में कैथ-लैब का संचालन होगा। जहाँ एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और पेसमेकर जैसी अत्याधुनिक सुविधाएँ मिलेंगी। यह हृदय रोग विभाग की एक अनुभवी टीम हैं। डॉ. अनुराग जैन इससे पहले अपोलो हॉस्पिटल भोपाल, सागर और अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं।
न्यूरोसर्जरी:- न्यूरोसर्जन डॉ. प्रतीक मालपानी अपनी सेवाएँ देंगे, जिससे रोड एक्सीडेंट में हुई हेड इंजरी और ब्रेन से जुड़े जटिल रोगों का उच्च तकनीक के माइक्रोस्कोप से ऑपरेशन संभव हो सकेगा।
अन्य प्रमुख विशेषज्ञ सेवाएँ:- ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. लेखराज पाटीदार: मॉड्यूलर ओटी, घुटना, कूल्हा प्रत्यारोपण और आधुनिक रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सुविधाएँ जारी रखेंगे। उन्होंने आयुष्मान योजना के तहत हजारों हड्डी रोग मरीजों का मुफ्त ऑपरेशन किया है।
यूरो सर्जन डॉ. गौरव नाहर:- पथरी और प्रोस्टेट से संबंधित रोगों का उपचार करेंगे।
गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. राधा वर्मा:- प्रसूति एवं महिला रोग विभाग के साथ-साथ आईवीएफ सेंटर के माध्यम से लाभ देंगी, जिसमें महिलाओं के ऑपरेशन दूरबीन द्वारा किए जाएंगे।
ऑन्कोलॉजिस्ट:-  कैंसर सर्जन डॉ. शैलेश पाटीदार मरीजों का उपचार करेंगे।
एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र वैष्णव भी अपनी विशेषज्ञ सेवाएँ प्रदान करेंगे।
आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क उपचार और एकीकृत सुविधाएँ
जीडी हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत योजना के तहत डायलिसिस, फ्रैक्चर एवं जोड़ प्रत्यारोपण, किडनी स्टोन और प्रोस्टेट मरीजों को निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध है। जल्द ही इस योजना में एंजियोप्लास्टी और एंजियोग्राफी की सुविधा भी शुरू हो जाएगी। अस्पताल परिसर में ही मरीजों के लिए एमआरआई, सीटी स्कैन और सोनोग्राफी जैसी सभी आवश्यक जाँचों का सेंटर भी उपलब्ध है, ताकि मरीजों को गंभीर स्थिति में कहीं और दौड़ना न पड़े।
गणमान्य व्यक्तियों ने दी शुभकामनाएं
स्वागत भाषण ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. लेखराज पाटीदार ने दिया, जिन्होंने रतलाम में कई वर्षों से अपनी विशिष्ट ऑर्थोपेडिक सेवाएँ दी हैं। विशेष अतिथि डॉ. राजेश कुमार बेन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक रेलवे हॉस्पिटल, ने जीडी हॉस्पिटल की उन्नति और सेवाओं की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। सीएमएचओ डॉ. संध्या बेलसरे ने सभी को संबोधित करते हुए मरीजों को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ राहत प्रदान करने के लिए मिलकर काम करने पर विशेष जोर दिया।
पूर्व अध्यक्ष किसान आयोग एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री ईश्वरलाल पाटीदार ने अस्पताल संचालन और मल्टी स्पेशलिटी सुपर स्पेशलिटी विभाग के शुभारंभ के अवसर पर शुभकामनाएँ प्रदान कीं और सभी की सेवाओं पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महापौर प्रहलाद पटेल ने संबोधित करते कहा कि डॉक्टर और मरीज दोनों ईश्वर स्वरूप है, इसलिए सेवा समर्पण के साथ अस्पताल चलता रहे। उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने तथा नागरिक नियमों का पालन करने पर विशेष जोर दिया।
मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. लीला जोशी ने डॉ. लेखराज पाटीदार की शुरुआत से लेकर अब तक की उन्नति की बात कही। जीडी हॉस्पिटल के मानव समाज तथा पीड़ित समाज की सेवा करने के क्रम को जारी रखने की उम्मीद जताई। उन्होंने मरीजों का ध्यान कैसे रखा जाना चाहिए और इस क्षेत्र में कैसे आगे बढ़ना चाहिए, इस पर भी अपना मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम में डॉ. पाटीदार, धन्नालाल पाटीदार, रामगोपाल पाटीदार, डॉ. अनुराग जैन, डॉ. भरत कुमरावत, डॉ. विजय पाटीदार, डॉ. प्रतीक मालपानी, डॉ. गौरव नाहर, डॉ. राधा वर्मा, डॉ. शैलेश पाटीदार, और डॉ. देवेंद्र वैष्णव द्वारा मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। मथुरी ग्राम के वरिष्ठ स्वजनों और पाटीदार जागृति मंच एवं पार्षद निशा पवन सोमानी ने भी जीडी हॉस्पिटल परिवार का स्वागत और अभिनंदन किया। अखिल भारतीय प्रतिष्ठान के डॉ. अमृत पाटीदार ने सभी अतिथियों को पौधे वितरित किए। रतलाम नगर की कई सामाजिक संस्थाओं, वरिष्ठ समाजसेवियों और पदाधिकारियों ने भी डॉ. लेखराज पाटीदार का स्वागत अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन विकास शैवाल ने किया। जबकि हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जैन ने आभार व्यक्त किया।

निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन:- डॉ. लेखराज पाटीदार और उनकी टीम द्वारा 9 जून से 14 जून तक जीडी हॉस्पिटल में निशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया है। इसमें हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग जैन और डॉ. विजय पाटीदार, न्यूरोसर्जन डॉ. प्रतीक मालपानी, और स्त्री एवं बांझपन रोग विशेषज्ञ डॉ. राधा वर्मा द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन ने रतलाम के अधिक से अधिक लोगों से इस चिकित्सा सौगात का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.