Logo
ब्रेकिंग
CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा... गरीब रथ ट्रेन में वकील यात्रियों से रतलाम के तीन टीटीई का विवाद, टीटीई से की गई जमकर मारपीट

बी.एड. में प्रवेश प्रारंभ….उच्च शिक्षा विभाग ने प्रवेश की प्रक्रिया कार्यक्रम जारी किया

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। उच्च शिक्षा विभाग, म.प्र. शासन ने दो वर्षीय नियमित बी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश की प्रक्रिया कार्यक्रम जारी किया है। आवेदकों को प्रवेश उनके स्नातक/ स्नातकोत्तर के अंको के आधार पर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा काउंसलिंग के माध्यम से दिया जाएगा। सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों के लिये स्नातक/स्नातकोत्तर में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदकों के लिये 5 प्रतिशत की छूट रहेगी। ऐसे आवेदक जिनका स्नातक अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ है। वे प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के प्राप्तांको का प्रतिशत आनलाईन पंजीयन के समय दर्ज कर प्रावधिक प्रवेश प्राप्त कर सकते है।

यह जानकारी देते हुए राॅयल महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. आरके अरोरा ने बताया कि बी.एड. में प्रवेश हेतु एम.पी. आनलाईन पर पंजीयन किये जाएगे। आनलाईन पंजीयन का प्रथम चरण 15 से 30 मई 2025 तक निर्धारित है। आनलाईन पंजीयन उपरान्त यदि आवेदकों का ऑनलाइन दस्तावेजों का सत्यापन नहीं होता है तो आवेदकों को स्वयं उपस्थित होकर अपने दस्तावेजो का सत्यापन निर्धारित शासकीय हेल्प सेंटर पर करवाना होगा। जिसकी दिनांक 16 से शुरू ही व 31 मई 2025 है। सत्यापित आवेदकों को मेरिट एवं वरीयता अनुसार प्रथम चरण में सीट आवंटन 05 जून 2025 को जारी होगा। महाविद्यालय आवंटन पश्चात आवेदक को निर्धारित शासकीय हेल्प सेन्टर पर मूल दस्तावेजों, मूल टी.सी. तथा मूल माइग्रेशन (विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन से बाहर के विद्यार्थियों के लिये) के साथ भौतिक सत्यापन के लिए उपस्थित होकर प्रवेश शुल्क की लिंक इनिशिएट कराना होगा। प्रवेश शुल्क का भुगतान 05 जून 2025 से 12 जून 2025 के मध्य जमा कर, अपना प्रवेश सुनिश्चित करना होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.