Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

जिले का सबसे बड़ा रोजगार मेला आज रॉयल कॉलेज में, देश के 90अधिक संस्थान होंगे शामिल, सीधे मिलेगा रोजगार

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। राॅयल काॅलेज द्वारा 27 अप्रैल रविवार को  मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश की 90 से अधिक संस्थान सम्मिलित होंगे। विद्यार्थियों को सीधे रोजगार का अवसर मिलेगा।

आयोजन राॅयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, सालाखेड़ी कैम्पस में सुबह 9.30 बजे से होगा। जिसमें म.प्र., गुजरात, राजस्थान व अन्य प्रदेशों के औद्योगिक व व्यावसायिक संगठनों द्वारा उनके संस्थानों के विभिन्न पदों पर साक्षात्कार होगा। इसके माध्यम से सीधी भर्ती कर अभ्यार्थियों का चयन किया जाएगा।

रोजगार मेले में प्रदेश के किसी भी विद्यालय, महाविद्यालय से 10वी, 12वीं, स्नातक व स्नातकोत्तर परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को भाग लेने की पात्रता है। रोजगार मेले का आयोजन राॅयल काॅलेज द्वारा किया गया है।

जानकारी देते हुए राॅयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के प्रशासक प्रो. प्रफुल्ल उपाध्याय ने बताया कि मेगा रोजगार मेले का शुुभारंभ म.प्र. शासन के केबिनेट मंत्री आदरणीय चेतन्य काश्यप के कर कमलों से होगा।

विशेष अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, समाजसेवी सुशील अजमेरा, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा एवं उद्योगपति जयन्त वोहरा होगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता राॅयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमेन प्रमोद गुगालिया करेंगे।

उपाध्याय ने बताया कि राॅयल कॉलेज द्वारा प्रतिवर्ष महाविद्यालय में अध्ययनरत स्नातक व स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के केम्पस ड्राईव प्लेसमेंट का आयोजन किया जाता है। लेकिन इस वर्ष पहली बार अन्य शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों को भी नौकरी के अवसर देने के लिए मेगा रोजगार मेला लगाया गया है। जो कि जिले का सबसे बड़ा रोजगार मेला है। विद्यार्थियों को रोजगार मेले में भाग लेने हेतु क्यूआर कोड जारी किया गया है। तांकि उन्हें राॅयल काॅलेज में आने के बाद रजिस्ट्रेशन के लिए परेशानी का सामना ना करना पड़े। रोजगार मेले में शामिल होने के लिये कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।  सभी प्रवेशार्थियों के लिये केम्पस में समुचित व्यवस्थायें भी की गई है।

रोजगार मेले के प्रभारी प्रो. दिनेश राजपुरोहित व संयोजक डाॅं. रविन्द्रकौर अरोरा है। राॅयल महाविद्यालय के 50 प्राध्यापकों को रोजगार मेले की व्यवस्थायें सौपी गई है। जिनमें मेनेजमेंट प्राचार्य डाॅ. प्रवीण मंत्री, फार्मेसी प्राचार्य डाॅ. मनीष सोनी, नर्सिंग प्राचार्य प्रो. जगदीश डूके, कामर्स विभागाध्यक्ष डाॅ. अमित शर्मा, साईंस विभागाध्यक्ष प्रो. दीपिका कुमावत, लाईफ साईंस विभागाध्यक्ष प्रो. कपिल केरोल, डाॅ. आनन्द त्रिवेदी, प्रो. समीक्षा मेहरा, प्रो. गजराज सिंह राठोर, प्रो. अल्का उपाध्याय, प्रो. अपूर्वा जोशी, प्रो. स्नेहा चैरसिया, कशिश पोरवाल, गरिमा मिश्रा, आंचल नागर आदि प्रमुख है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.