Logo
ब्रेकिंग
रेटिंग के खेल में मैना दीदी आगे, बाकी सब फेल....ब्लैक डॉग, सिग्नेचर, ब्लैक एंड व्हाइट को लेकर मेडम ज... रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...

राजेश तिवारी को गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी, अनिल पुरोहित, गोपाल शर्मा सहित पांच समाजजन कार्यकारिणी में शामिल

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की वर्ष 2025 से 2029 की बहुप्रतीक्षित कार्यकारणी राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी ने घोषित की है। जिसमें नगरसभा अध्यक्ष व पूर्व राष्ट्रिय क्षेत्रीय उपाध्यक्ष
राजेश तिवारी को राष्ट्रीय स्तर की बड़ी जिम्मेदारी देते हुए महासचिव बनाया गया है। जबकि सामाजिक कार्यकर्ता अनिल पुरोहित, पंडित गोपाल शर्मा सहित पांच समाजजनों को कार्यकारिणी में स्थान दिया गया।
बता दें कि रतलाम नगर सभा के अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रिय क्षेत्रीय उपाध्यक्ष तिवारी ने अपने पूर्व कार्यकाल में समाज हित के कई कार्य करवाए है। महिला सभा व प्रांतीय ईकाई के साथ भी अनेकों कार्यकमों में सक्रिय भागीदारी निभाई है। वर्तमान में तिवारी के प्रयासों से रामगढ़ स्थित समाज के मंदिर परिसर को वृहद रूप देकर समाज जनों के लिए शुरू किया सुविधायुक्त बड़े आकार का हॉल सहित ऐसी रूम का निर्माण कार्य अनवरत जारी है। निर्माण में समाजजनों द्वारा बढ़चढ़ कर आर्थिक सहभागिता दी जा रही है।

इन्हें किया कार्यकारिणी में शामिल:- जिन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया। उनमें रतलाम के सामाजिक कार्यकर्ता अनिल पुरोहित, प्रसिद्ध भजन सम्राट पंडित गोपाल कृष्ण शर्मा, राजेश चाष्टा, राजेश डोरिया व राजेंद्र जोशी शामिल है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी जोशी ने राष्ट्रीय प्रधानमंत्री का दायित्व प्रद्युमन जोशी को, राष्ट्रीय महिला सभा की अध्यक्षा का दायित्व श्रीमती माया त्रिवेदी को दिया है।
रतलाम में हुई इन नियुक्तियों से समाज में हर्ष व्याप्त है। समाज के नवीन व्यास, नरेंद्र पुरोहित, जलज शर्मा, योगेश्वर शास्त्री, राकेश आचार्य, दिलीप व्यास, कीर्ति शर्मा, अनिल आचार्य, विशाल उपाध्याय, मुकेश व्यास आदि अनेक समाजजनों ने नवीन कार्यकारणी को बधाई देते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.