Logo
ब्रेकिंग
रेटिंग के खेल में मैना दीदी आगे, बाकी सब फेल....ब्लैक डॉग, सिग्नेचर, ब्लैक एंड व्हाइट को लेकर मेडम ज... रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...

टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले… इंजीनियरिंग व टीआरओ ने जीते मैच, फाइनल में प्रवेश

-दूधिया रोशनी में खेला जाएगा फाइनल मैच।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। ऑल इण्डिया एस.सी./ एस.टी. रेलवे एम्प. एसो. द्वारा भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में 11 अप्रैल को सेमीफाइल मैच खेले गए। पहला सेमीफाइल मैच इंजीनियर और ऑल इंडिया एससीएसटी एसोसिएशन की बीच खेला गया। जिसमें इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने 94 रन बनाए। जवाब के खेलने उतरी एससी/एसटी एसोसिएशन की टीम 62 रन पर सिमट गई। यह मुकाबला इंजीनियरिंग ने 32 रनों से जीत लिया। दूसरा सेमीफाइल जीआरपी और टीआरओ की बीच खेला गया। जिसमें जीआरपी ने 87 रन बनाए। जिसका पीछा करते हुए टीआरओ टीम ने 88 बनाकर मैच 10 विकेट से जीत लिया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियरिंग आनंद मुटाटकर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में वेरेएयू के मंडल मंत्री मनोहर बरोठ, अध्यक्ष हृदेश पांडेय, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सोलंकी, ओबीसी एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सेन, मंडल मंत्री अजय सिंह, पूर्व अध्यक्ष चेतन सैनी, औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी मुमेंद्र गौतम रहे। इस मौके पर आरसी वर्मा जोनल उपाध्यक्ष, पीएन वर्मा मंडल मंत्री. मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष रामावतार वर्मा, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश मीणा, अतिरिक्त मंडल मंत्री गगन छपरी, मंडल कोषाध्यक्ष भारत सिंह सोलंकी, रामप्रकाश शाक्य, मोहनलाल मीना, मदनलाल, पवन मीणा मीना, विजय मीना, मुकेश मालवीया, प्रकाश बुनकर, प्रदीप महावर, नेमीचंद मीणा, हरिमोहन वर्मा, रविन्द्र वर्मा, कमलेश मीणा, बीपी बंसीवाल, सुरेश मीना, प्रेमकुमार, संजय मीना, सीताराम मीणा, कालूराम मीना मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.