-पांच दिवसीय शहीद सम्मान क्रिकेट ट्रॉफी का रोचक रहा फाइनल मैच।

न्यूज़ जंक्शन18
रतलाम। बीएमएस/बीआरएमएस से संलग्न पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद रतलाम मंडल द्वारा आयोजित पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट शहीद सम्मान ट्रॉफी का आज फाइनल मैच डीआरएम इलेवन व इलेक्ट्रिक पॉवर के बीच खेला गया। इसमें डीआरएम इलेवन की टीम ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की।
शुभारंभ के मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर प्रहलाद पटेल रहे। जबकि समापन पर डीआरएम अश्वनी कुमार, सीनियर डीपीओ अरिमा भटनागर तथा सीनियर डीईई पॉवर अमितेश श्रीवास्तव व एसटीएससी एसोसिएशन के आरसी वर्मा रहे।

फाइनल मैच में इलेक्ट्रिक पॉवर टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 110 रन बनाए। डीआरएम इलेवन ने बाद में खेलते हुए 111 रन बनाकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। डीआरएम के हाथों विजेता टीम को ट्रॉफी दी गई। टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर इससे संगठन मंत्री शर्मा सहित कार्यकर्ता खूब झूमे।
पहले अतिथियों का स्वागत जोनल संगठन महामंत्री शिवलहरी शर्मा, मंडल मंत्री प्रशांत पांडेय, मंडल अध्यक्ष मुकेश मीणा, सहायक महामंत्री पुष्पेंद्र पाराशर, मंडल प्रवक्ता सुजीत कुमार शर्मा, सहायक मंडल मंत्री बाबू लाल मीणा,
रनिंग शाखा उपाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह, रामकेश कंट्रोलर, मंडल उपाध्यक्ष अनिल उपाध्याय, एसएंडटी शाखा सचिव अनिल ओझा, इंजीनियरिंग शाखा सचिव राजेश यादव, ऑपरेटिंग शाखा सचिव राधेश्याम चोटियां , मंडल कोषाध्यक्ष संजय राठौर, मंडल शाखा अध्यक्ष दिनेश भंवरिया, रनिंग शाखा सचिव रवि मीणा, सूबे सिंह टीएमसी, देवी शंकर मीणा, स्वतंत्र मीणा,दिल खुश मीणा, जोनल कन्वेनर राजेश दीक्षित, मुकेश गिनोडी, गोकुल सिंह, इंजीनियरिंग शाखा उपाध्यक्ष अतर सिंह, इंजीनियरिंग शाखा उपाध्यक्ष बलराम मीणा एआईआरटीयू के मंडल मंत्री राजेश यादव सहित एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थिति हुए।
