Logo
ब्रेकिंग
पश्चिम रेलवे में ऐसी यथास्थान पदोन्नति का विरोध... रेलवे कार्मिक विभाग में 7 कर्मचारी का ग्रेड लेवल ... 10वीं बाद ही मिलेगी रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा....सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पा... बेडमिंटन हॉल का ये हाल.....दारूबाजों का खेल बिगाड़ने पहुंची आरपीएफ,  ड्राइव सर्व पर भारी बिजली बिल रतलाम के इंजीनियर वेदांत का लंदन में कमाल.... विश्व के सबसे पुराने ग्रैंड स्लैम विंबलडन आयोजन में अह... रेलवे बेडमिंटन हॉल में गेम..... यहां शटल कॉक के बजाय शराब की बोतल व पैक, दारू पार्टी का अड्डा बना को... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी आसान, केमिस्ट्री औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल रिटायरमेंट के बाद हर दिन योगा दिवस.....पूर्व डीसीटीआई अनिल उपाध्याय की गुड मॉर्निंग अब योगा से ही रतलाम में थाना प्रभारी रहे आनंद तोमर को लंदन में महाराणा प्रताप सम्मान नामली में सहकारिता की नई मिसाल: पहली बार सरकारी दर पर मिला प्रमाणित सोयाबीन बीज, किसानों में खुशी की... ट्रेन में बिना टिकिट है तो 250 के बजाय 500 रुपए देना पड़ेगा जुर्माना, नशे में हंगामा करना या भीख मांग...

मर्डर ट्रेस…बीती रात हुई हत्या में 6 नाबालिग शामिल, 4 अभिरक्षा में, 2 की तलाश

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। बीती रात डाट की पुल क्षेत्र में हुए मर्डर में 6 नाबालिग शामिल थे। पुलिस ने 4 को अभिरक्षा में लिया है, जबकि 2 की तलाश है। मामले में एसपी अमित कुमार में घटना के बाद
शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा कर जानकारी दी।
बता दे कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे डाट की पुल क्षेत्र में 30 वर्षीय रईस पिता मजिद खान पर अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला किया था। रईस अपनी बाइक से जा रहा था। तभी हमलावर एक ही बाइक पर आए। चलती बाइक पर चाकू से हमला कर दिया। रईस घबराकर जान बचाने के लिए दुकानों की तरफ दौड़ा। लेकिन कुछ दूरी पर गिर गया। हमलावर वहां से फरार हो गए। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल रईस को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एएसपी राकेश खाखा और सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम सहित शहर के सभी थानों के प्रभारी, साइबर सेल, डीएसबी की अलग-अलग टीम बनाकर सर्चिंग शुरू की।
मामले में एसपी कुमार ने बताया कि हत्या में लिप्त 6 नाबालिग गों के नाम पुलिस संज्ञान में आए। चार बालकों को अभिरक्षा में ले लिया है। दो की तलाश की जा रही है।
मृतक का पूर्व में इनसे विवाद हुआ था। जिसका बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया। जिन दो नाबालिग आरोपियों की पुलिस को तलाश है, उनमें से एक के खिलाफ पूर्व में हत्या के प्रयास सहित 4 व एक अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कुल 7 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
हत्याकांड को सुलझाने में औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम, स्टेशन रोड थाना प्रभारी स्वराज डाबी, माणक चौक थाना प्रभारी अनुराग यादव, एसआई मुकेश सस्तिया, प्रधान आरक्षक योगेंद्र जादौन, साइबर सेल की टीम, सीसीटीवी टीम डीएसबी की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds