-सीएंडडब्ल्यू की टीम को 5 विकेट से हराया।
न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे खेल मैदान में खेली गई स्व. माहूरकर ट्रॉफी पर डीआरएम इलेवन (कार्मिक एवं अकाउंट्स विभाग की संयुक्त टीम) ने कब्जा जमाया। इस टीम ने फाइनल मुकाबले में सीएंडडब्लू को हराया।
मैच में सीएंडडब्लू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 104 रन बनाए। जिसमें शुभम ने सर्वाधिक 20 रनों के योगदान दिया।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी डीआरएम इलेवन ने 10 ओवर में ही विजयी लक्ष्य प्राप्त कर 5 विकेट से मैच और टूर्नामेंट जीत लिया। इस टीम के बल्लेबाज जेम्स विलियम्स सर्वाधिक 57 रन और 4 विकेट लेकर मेन ऑफ़ दी मैच व मेन ऑफ दी टूर्नामेंट एवं सर्वाधिक छक्के मारने वाले बल्लेबाज रहे।
मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार ने विजेता डीआरएम इलेवन टीम के कप्तान हिरदेश चौहान को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर एडीआरएम अशफ़ाक़ अहमद भी उपस्थित रहें।
मैच के शुभारंभ पर विशेष अतिथि सीनियर डीपीओ अरिमा भटनागर एवं सीनियर डीएमई आनंद कुमार मोटाटकर, सहायक महामंत्री बीके गर्ग, मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर मैच की शुरुआत करवाई।
मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने संबोधित करते हुए कहा कि टूर्नामेंट को सफल बनाने में मजदूर संघ की पूरी टीम का सहयोग रहा। टीम वर्क से हम हर बड़े लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है। सभी टीमों ने खेल भावना का परिचय देकर टूर्नामेंट को यादगार बनाया।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौर, संयुक्त मंडल मंत्री चैतन्य चौधरी व बलराम बढ़गोतिया, सहायक मंडल मंत्री महेंद्र सिंह गौतम व योगेश पाल, सी.डब्ल्यू.सी सदस्य गौरव संत, शेख जमील, जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, शाखा सचिव गौरव ठाकुर, रणधीर सिंह गुर्जर, दीपक गुप्ता, बापी चौधरी, संजय कुमार, आशाराम मीणा, हिमांशु पिटारे, अरविंद शर्मा, मनोज खरे, सुमित गर्ग, नरेन्द्र सहगल, अमित चौहान, अशोक टंडन, इमरान खान, कुंदन सोनर, सुनील डागर, दिनेश छपरी, राजकुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विभागों की संयुक्त टीम ने ट्रॉफी के साथ किया फोटो सेशन

डीआरएम इलेवन की टीम में दो विभाग के खिलाड़ियों को शामिल किया गया था। इसमें अकाउंट्स एवं कार्मिक विभाग के संयुक्त रूप से खिलाड़ी शामिल रहे। दरअसल अकाउंट्स विभाग के अधिकारी सीनियर डीएफएम अंकित सोमानी व इनकी पत्नी कार्मिक विभाग प्रमुख सीनियर डीपीओ अरिमा भटनागर है। इसलिए दोनों विभागों का साथ में फोटो सेशन हुआ। सीनियर डीपीओ भटनागर के चेम्बर में ट्रॉफी रखी गई तथा दोनों विभाग प्रमुखों की मौजूदगी में खिलाड़ियों ने जश्न मनाते हुए फोटो खिंचवाए।
